दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई, बनाए इमरती और लड्डू!
News Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार, 20 अक्टूबर, 2025 को दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

दिवाली को खास बनाने के लिए राहुल गांधी पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान, घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचे। वहां उन्होंने इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया।

राहुल गांधी ने अपनी इस अनूठी दिवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। वीडियो में वे मिठाई दुकान के मालिक के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं।

उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है।

राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि वे अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं।

दुकान मालिक ने राहुल गांधी से कहा कि वे सब अब उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए।

वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक यह कहते सुने जा सकते हैं, हमने आपके नाना जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी, पापा राजीव गांधी और दीदी प्रियंका गांधी को सर्व किया है। बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए। आपकी शादी का इंतजार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्कुरा कर रह गए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विराट कोहली का दिल छू लेने वाला अंदाज: गिल और अय्यर को आगे कर जीता फैंस का दिल

Story 1

राहुल गांधी ने घंटेवाला पर बनाई इमरती और लड्डू, दिवाली पर छाया देसी अंदाज!

Story 1

स्टंप्स पर लगी गेंद, फिर भी बल्लेबाज नॉटआउट! किस्मत ने दिया पाकिस्तानी खिलाड़ी का साथ

Story 1

गाजा हमले में शहीद छात्र का पार्थिव शरीर पहुंचा स्वदेश, शोक में डूबा देश

Story 1

रायपुर में भाजपा नेता की कार से चोरी, दिवाली गिफ्ट और जरूरी दस्तावेज गायब!

Story 1

बाबर आजम के बल्ले ने फिर दिया धोखा, फैंस ने पकड़ा सिर

Story 1

दिवाली की धूम: सचिन से मिताली तक, क्रिकेट जगत ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Story 1

दिल्ली में छठ महापर्व की धूम, मुख्यमंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण, दी दीपावली की शुभकामनाएं

Story 1

सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, फैंस को भेजा खास संदेश

Story 1

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली पर दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं