देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 20 और 21 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली की धूम है। इस अवसर पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को दिवाली की बधाई दी।
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। उनके इस संदेश को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें भी शुभकामनाएं दीं।
ऋतिक रोशन ने अपने प्रशंसकों को प्यार, रोशनी और सकारात्मकता से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अक्षय कुमार ने सभी को मुस्कान से भरी दिवाली की कामना करते हुए लिखा, हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। आपको और आपके परिवार को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।
तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने लिखा, मेरे सभी दोस्तों को दीपावली की शुभकामनाएं... इस त्योहार के दिन आपको ढेर सारा प्यार और रोशनी मिले!
इस बीच, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने हर साल की तरह इस साल भी अपने चेन्नई स्थित पोएस गार्डन निवास पर प्रशंसकों से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रजनीकांत पारंपरिक वेशभूषा - कुर्ता और वेष्टी में नजर आए। उन्होंने अपने प्रशंसकों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उनके द्वारा लाए गए उपहार भी स्वीकार किए।
जैसे ही रजनीकांत बाहर आए, फैंस हैप्पी दिवाली थलाइवा के नारे लगाने लगे। सुपरस्टार ने भी उनके प्यार को स्वीकारते हुए हाथ हिलाया, और कुछ को फ्लाइंग किस देकर धन्यवाद कहा। मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और फिर अपने घर के भीतर चले गए।
माधुरी दीक्षित ने भी अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
T 5537 टी ५५३७ -दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ pic.twitter.com/gsUKGdwDUF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 19, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: आईएनएस विक्रांत ने पाकिस्तान को टेके घुटने, प्रधानमंत्री ने सुनाया किस्सा
अब पानी से चलेंगी कारें! ईरानी वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा
सड़क किनारे बैठी बेबस अम्मा, पुलिसवाले ने खरीदी सारे दीये, नम हो जाएंगी आंखें!
गरीब बच्चों संग दिल्ली बीजेपी चीफ ने मनाई दिवाली, दिखाई फिल्म और किया भोजन
मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान की जंग: फिर लहराएगा हमारा झंडा !
UPI पेमेंट फेल होने पर दुकानदार ने यात्री से छीनी घड़ी, वीडियो वायरल
शुभेंदु अधिकारी का आरोप: मेरी कार पर हमला हुआ , टीएमसी ने बताया लोगों का गुस्सा !
बडगाम उपचुनाव: क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस गढ़ बरकरार रख पाएगी? उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
राहुल गांधी का दिवाली पर धमाका: मिठाई की दुकान में इमरती और लड्डू बनाए!
दिवाली 2025: बॉलीवुड से टॉलीवुड तक सितारों ने सोशल मीडिया पर बिखेरी शुभकामनाएं