प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली का पर्व नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात जवानों के साथ मनाया। उन्होंने जवानों के उत्साह को सराहा और देशवासियों को इस गौरवपूर्ण पल से जुड़ी कई बातें साझा कीं।
पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत को सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि भारत की स्वदेशी सैन्य ताकत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, विक्रांत ने अपने नाम से ही पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था। यह युद्धपोत देश की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतिबिंब है।
भावुक होते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली पर हर कोई अपने परिवार के साथ रहना चाहता है। आप ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं हमेशा आपके बीच आता हूं। हमारे जवान ही हमारी दीपमालाएं हैं, उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जवानों की तपस्या इतनी महान है कि वे उसे पूरी तरह जी नहीं पाए।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बताया कि अब हर 40 दिन में भारतीय नौसेना में एक नया युद्धपोत या पनडुब्बी शामिल की जा रही है। इससे भारतीय सेना को बड़ी ताकत मिल रही है और यह देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूत बना रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे शिप लोहे के हों या पनडुब्बी कितनी भी आधुनिक हो, असल ताकत उसमें सवार जवानों के जज्बे से आती है। ये जहाज तभी जीवंत होते हैं जब आप जैसे जांबाज उस पर तैनात होते हैं, उन्होंने कहा।
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जब देश को स्वदेशी आईएनएस विक्रांत मिला था, उसी दिन भारतीय नौसेना ने गुलामी के प्रतीक पुराने ध्वज को त्याग कर, छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित नया ध्वज अपनाया था। यह बदलाव केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की सोच और सैन्य गरिमा का दर्पण है।
प्रधानमंत्री ने आईएनएस विक्रांत की वीर भूमि से सभी जवानों और उनके परिवारजनों के साथ-साथ देशवासियों को भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आपका समर्पण और सेवा ही देश की असली शक्ति है। यही भारत की असली रोशनी है, उन्होंने कहा।
उन्होंने उस दिन को याद दिलाया जब भारत ने स्वदेश निर्मित INS विक्रांत को नौसेना में शामिल किया था, उसी दिन भारतीय नौसेना ने औपनिवेशिक विरासत के एक प्रमुख प्रतीक को विदाई दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर, नौसेना ने एक नया ध्वज अपनाया, जिसने भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक गौरवशाली अध्याय जोड़ा।
कुछ महीने पहले ही, हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम से ही पूरे पाकिस्तान में कंपकंपी दौड़ गई थी। INS विक्रांत, एक ऐसा नाम जो अपने आप में दुश्मन के साहस के अंत का प्रतीक है।
पीएम मोदी #INSVikrant पर बहादुर नौसेना जवानों के मनाई दिवाली, कहा- समुद्र की गहरी रात और आज सुबह के सूर्योदय ने मेरी दिवाली को कई मायनों में ख़ास बना दिया है।#NarendraModi #IndianNavy #Diwali2025 #दीपावली #news @PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/Y1Zcp818aP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 20, 2025
राहुल गांधी को मिठाई वाले ने दी शादी की सलाह, वीडियो हुआ वायरल
दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए सरकार का बड़ा कदम: 12000 स्पेशल ट्रेनें, 12 लाख कर्मी तैनात!
महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े ये झूठ, जिन्हें सच मानकर आप कर रही हैं फॉलो!
स्मृति ईरानी के बयान पर भड़का अनुपमा का गुस्सा, कलाकारों ने सुनाई खरी-खरी!
INS विक्रांत पर PM मोदी: जवानों संग डिनर, मिग 29 की उड़ान, और बहुत कुछ
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा नेता यशपाल लोधी को दी जन्मदिन की बधाई
कप्तान गिल का बड़ा फैसला: एडिलेड वनडे में इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा पानी पिलाने का काम!
अयोध्या जगमगा उठी: 26 लाख से अधिक दीयों से रोशन, मुख्यमंत्री योगी ने किया भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा: पाकिस्तान को लगी मिर्ची!
राज ठाकरे के फर्जी वोटर आरोप पर किरीट सोमैया का पलटवार: गिनाई पुरानी जीत!