धार्मिक नगरी काशी में सोमवार को विश्व शांति का संदेश देने के लिए मुस्लिम महिलाएं एकत्र हुईं। लमही के सुभाष भवन में भगवान श्रीराम की आरती का आयोजन किया गया।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हुआ, जो पिछले 19 वर्षों से जारी है।
जगद्गुरु बालक देवाचार्य के मार्गदर्शन में, मुस्लिम महिलाओं ने फूलों से सजी थाल में दीपक जलाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की प्रतिमा की आरती की।
नाज़नीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती को सभी ने मिलकर गाया। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम अलगाववादियों और कट्टरपंथी समूहों के लिए एक करारा जवाब है।
जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि विश्व को इस दृश्य से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने घर-परिवार से लेकर देश में शांति स्थापित करने के लिए राम के नाम का सहारा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राम की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने और बिना भेदभाव के सबको गले लगाने की है।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि उन्होंने मजहब बदला है, धर्म नहीं। उन्होंने कहा कि धर्म तो केवल सनातन है और वे सभी सनातनी हिंदू हैं।
विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्री गुरुजी ने कहा कि रामपंथ ही विश्व में फैली नफरत को समाप्त करने का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि राम का आगमन पीड़ा से मुक्ति, प्रेम की वृद्धि और सेवा के संस्कार का प्रतीक है।
विशाल भारत संस्थान की केंद्रीय परिषद सदस्य डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और उन्हें कोई फतवा या धमकी भगवान राम से अलग नहीं कर सकती।
Varanasi, Uttar Pradesh: On the occasion of Ram Navami, Muslim women perform the Ram Aarti at Subhash Bhavan in Varanasi pic.twitter.com/69TpojFkxf
— IANS (@ians_india) April 6, 2025
यादव, भूमिहार, कुशवाहा पर तंज और अपनी जाति पर चुप्पी? आरके सिंह पर उठे सवाल!
जो सीटों का बंटवारा तक न कर पाए, वो सरकार क्या चलाएंगे?
उदयनिधि स्टालिन का दीवाली बम : तमिलनाडु की राजनीति में बवाल
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1566 करोड़ की राहत राशि जारी
रोशनी का त्योहार: दीये, पटाखे और मिठाइयों से जगमगा उठा देश
आंसुओं से मनाई दिवाली: प्रेमानंद महाराज को त्योहार पर रहना पड़ता था भूखा
दिवाली खरीददारी पर निकले सीएम, रेहड़ी वालों से खरीदा सामान
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का सहस्त्रधारा दौरा, राहत कार्यों को मिली नई गति
समुद्र में जवानों संग मोदी की दिवाली, INS विक्रांत पर दिखा सिंदूर का दम!
घंटेवाला मिठाई वाले की राहुल गांधी से गुहार: जल्दी शादी करो, हमें ऑर्डर चाहिए!