वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज ने दिवाली के अवसर पर अपने संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया, जब उन्हें खाने के लिए एक रोटी भी नसीब नहीं होती थी। उन्हें इस खुशी के पर्व पर भूखे रहकर और आंसू बहाकर अपनी दिवाली मनानी पड़ती थी।
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज की आधिकारिक प्रोफाइल वाले एक्स हैंडल (Bhajan Marg) से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें महाराज जी अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।
संत प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, दीपावली का यह उत्सव देख रहे हो... हमारी दीपावली जानते हो कैसे होती थी... भूखी। रोटी मांगने आज जाते थे तो मना हो जाता था।
उन्हें बताया जाता था कि आज दीपावली है, रोटी नहीं मिलेगी, आज बनी ही नहीं है, त्योहार है। महाराज जी ने बताया कि उन्हें दिन में एक बार रोटी मांगने जाना होता था।
शाम के समय, जब सब लोग दिवाली मना रहे होते थे, वे अंधेरे में बैठे रहते थे। उनके पास न एक पैसा होता था, न ही कोई व्यक्ति और न ही खाने को कुछ।
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि वे अपने आंसुओं से ही दीपावली मनाते थे। वे अपने प्रभु श्री जी को गोद में लेकर कहते थे कि उनके आंसू ही उनकी दीपावली हैं।
बिना किसी प्रयास के वो दीपक, वो बाती, वो आरती, वो दीपावली होती थी जो आचार्य चरण कहते हैं - भक्ति करि दीप, प्रेम कर बाती, साधु संगति करि अनुदिन राती।
जब दीपावली पर भी महाराज जी को भूखा रहना पड़ा pic.twitter.com/cHkm2CuLK3
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) October 20, 2025
दिवाली पर घुटा दिल्ली का दम: कई इलाकों में प्रदूषण 400 के पार, आने वाले 2 दिन और खतरनाक
बेकाबू ट्रक का कहर: पल भर में मौत का मंजर, दिल दहला देने वाला हादसा
रजनीकांत ने दिवाली पर फैन्स को दी फ्लाइंग किस, हैप्पी दिवाली थलाइवा से गूंजा चेन्नई
बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप
पोते संग बाजार पहुंचे CM भूपेन्द्र पटेल, दिवाली के लिए की खरीदारी!
रांची: वेज बिरयानी में हड्डी निकलने पर ग्राहक ने रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मुठभेड़ में आरोपी घायल
मशहूर अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान की जंग: फिर लहराएगा हमारा झंडा !
विराट कोहली का दिल छू लेने वाला अंदाज: गिल और अय्यर को आगे कर जीता फैंस का दिल
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग मनाई दिवाली, सुख-समृद्धि की कामना