देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रोशनी के इस पर्व को लेकर हर कोई उत्साहित है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को दिवाली के मौके पर अपने पोते के साथ बाजार में पहुंचे।
मुख्यमंत्री गांधीनगर की सड़कों पर एक आम आदमी की तरह दिखे। उन्होंने अपने पोते के साथ मिलकर दीपावली की खरीदारी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच आम आदमी की तरह खरीदारी करते देख वहां मौजूद लोग और दुकानदार भी चौंक गए।
बाजार में मुख्यमंत्री ने कई दुकानों में जाकर सामान देखा और दुकानदारों से बात भी की।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्थानीय विक्रेताओं से दीये सहित कई चीजें खरीदीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के मंत्र को प्रोत्साहन दिया। बाजार में मुख्यमंत्री के पोते ने भी खरीदारी की।
कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मुख्यमंत्री अपने पोते के साथ बाजार में सामान ले जाते दिख रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, एक तस्वीर में मुख्यमंत्री पटेल दीये की दुकान पर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वे अपने पोते के साथ रंगोली की दुकान में दिख रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेता भी नजर आया। मुख्यमंत्री ने भी खुशी से बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देख सभी दुकानदार और ग्राहक बेहद खुश हुए।
बाजार में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की सादगी से स्थानीय लोग काफी प्रभावित दिखे।
मुख्यमंत्री की सादगी देखकर हर कोई खुश हो गया।
इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को दिवाली की बधाई दी। अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक, आनंद और उल्लास के इस पर्व दिवाली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करे, ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाए, सुख, शांति और समृद्धि लाए और सभी के हृदय में सकारात्मकता का दिव्य प्रकाश सदैव चमकता रहे। यही हमारी प्रार्थना है। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
અંધકાર પર પ્રકાશના વિજયના પ્રતીક, આનંદ-ઉલ્લાસના પર્વ દીપાવલીની આપ સૌને હાર્દિક શુભકામનાઓ.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 20, 2025
આ પર્વ સૌના જીવનમાં અજ્ઞાનરૂપી અંધકારને દૂર કરી, જ્ઞાનરૂપી પ્રકાશનો સંચાર કરે તેમજ સુખ, શાંતિ અને સમૃદ્ધિ લાવે અને સૌના મનમાં હકારાત્મકતાનો દિવ્ય પ્રકાશ સદૈવ પ્રજ્વલિત રહે તેવી પ્રાર્થના.… pic.twitter.com/QtjfBCiOUg
सोना-चांदी ने दिवाली पर मचाया धमाल: जानिए पिछली दिवाली से अब तक कितना दिया रिटर्न!
लाल चौक पर जले ऑपरेशन सिंदूर वाले दीये, कश्मीर से दिल्ली तक दिवाली का जश्न
राहुल गांधी पहुंचे पुरानी दिल्ली की मशहूर मिठाई की दुकान, दुकानदार ने कहा- अब जल्दी शादी कर लो!
इसके बिना अधूरी है दिवाली! हॉस्टल का रॉकेट वॉर वीडियो फिर वायरल, देखकर रह जाएंगे दंग
रजनीकांत की दिवाली धमाका: जेलर 2 के BTS वीडियो ने मचाया तहलका!
न्यूजीलैंड में इंग्लैंड का तूफान: सॉल्ट और ब्रूक ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर!
लद्दाख के उपराज्यपाल ने लेह में सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली
INS विक्रांत के नाम से ही पाकिस्तान में मच गई थी खलबली: PM मोदी का बड़ा खुलासा
साइकिल सवार को छेड़ने की पड़ी भारी कीमत, रॉकेट दागकर सिखाया सबक
ओला इलेक्ट्रिक इंजीनियर की आत्महत्या: भावेश अग्रवाल समेत कई अधिकारियों पर मामला दर्ज