सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बीते कुछ समय से इनकी कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई है। आज, 20 अक्टूबर 2025, दिवाली के दिन सोने की कीमतों में तेजी जारी है।
हालांकि, चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है।
खबर लिखे जाने तक, सुबह 11:08 बजे, MCX पर सोने की कीमतों में 440 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई, और यह 127451.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, चांदी की कीमतों में 1900 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, और यह 154668.00 रुपये प्रति 1 किग्रा पर ट्रेड कर रही थी।
आइए जानते हैं कि पिछली दिवाली 2024 से इस दिवाली 2025 तक सोने और चांदी की चाल कैसी रही, और दोनों ने निवेशकों को कितना रिटर्न दिया।
पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। साल 2025 में अब तक सोने ने करीब 71% का रिटर्न दिया है।
31 अक्टूबर 2024 तक सोने ने 31% रिटर्न दिया था, जबकि 12 नवंबर 2023 तक यह आंकड़ा 18% पर था।
24 अक्टूबर 2022 तक सोने का रिटर्न 6.5% के आसपास रहा था, लेकिन 4 नवंबर 2021 में इसमें 7% की गिरावट देखी गई थी।
कोरोना काल के बाद, 14 नवंबर 2020 को सोने ने निवेशकों को 33% का शानदार रिटर्न दिया था।
चांदी ने इस बार सोने से भी ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। साल 2025 में अब तक चांदी ने करीब 92% का शानदार रिटर्न दिया है।
31 अक्टूबर 2024 तक चांदी का रिटर्न 40% पर था, जबकि 12 नवंबर 2023 तक यह 21% तक पहुंचा था।
24 अक्टूबर 2022 में चांदी की कीमतों में 10% की गिरावट देखने को मिली थी।
4 नवंबर 2021 में चांदी ने मामूली 0.5% रिटर्न दिया था, जबकि 14 नवंबर 2020 में इसने 37% तक का शानदार उछाल दिखाया था।
27 अक्टूबर 2019 में चांदी ने 22% रिटर्न दिया था, जबकि 7 नवंबर 2018 में इसमें 4% की गिरावट आई थी।
सोने में दिवाली से दिवाली तक रिटर्न:
चांदी में दिवाली से दिवाली तक रिटर्न:
#DiwaliWithSwadesh | दिवाली से दिवाली तक कैसी रही सोने की चाल? जानिए गोल्ड ने कब कितना दिया रिटर्न👇#Gold #Silver #GoldSilver #GoldSilverRate #Diwali2025 #Samvat2082 pic.twitter.com/IRnSosli3p
— ET Now Swadesh (@ETNowSwadesh) October 20, 2025
पूर्व अमेरिकी सैनिक का खौफनाक सच: यूएई के लिए बने भाड़े के हत्यारे , हर महीने कमाए 10 करोड़
मौत को छूकर गुजरी ट्रेन: रेलवे ट्रैक पर युवक की जान बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
‘घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं’: राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, हर झूठ का दिया जवाब
प्रीति जिंटा का वह खास पोस्ट जिसने जीता फैंस का दिल, पंजाब किंग्स की जीत के बाद मचा बवाल
लापता अमेरिकी पायलट पर ईरान का तंज: ट्रंप से ज्यादा हमारे पास सुरक्षित है आपका बेटा
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया ? नवीन जयहिंद के दावों से सियासी गलियारों में हड़कंप
विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट कोहली का करारा जवाब, लंदन शिफ्ट होने के सवालों पर तोड़ी चुप्पी
सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव का सरकार से तीखा सवाल, आम लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?
घायल हूं, इसलिए घातक हूं: राघव चड्ढा की अग्निपरीक्षा औरAAP की अंदरूनी कलह का नया मोड़
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की स्टीमरोलर वाली धमकी, गिरफ्तारी के बाद मचा सियासी बवाल