आईपीएल 2026 में फॉर्म में हैं कोहली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए उन्होंने सीजन के पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ नाबाद 69 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी लय का परिचय दिया। अब फैंस की नजरें 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं।
विदेशी खिलाड़ी वाले तंज पर दिया जवाब लंदन में परिवार के साथ रहने को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर कोहली को निशाना बनाया जाता है। कई लोग उन्हें विदेशी खिलाड़ी कहकर तंज कसते हैं। RCB के एक इंटरव्यू में जब मिस्टर नैग्स ने उनसे इस बारे में पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी इस सीजन 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है , तो कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया।
कोहली ने स्पष्ट किया, मुझे नहीं पता कि आप मुझसे यह क्यों पूछ रहे हैं, जाकर विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में होस्ट से पलटकर पूछा, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी जैसा दिखता हूं? जिस पर होस्ट ने भी हंसते हुए इनकार कर दिया।
आईपीएल 2025 की जीत को किया याद बातचीत के दौरान कोहली ने पिछले साल मिली आईपीएल खिताबी जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस ट्रॉफी का इंतजार लंबे समय से था और उसे जीतने के बाद काफी राहत महसूस हुई।
कोहली ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, जीत कड़ी मेहनत, त्याग और समर्पण का परिणाम होती है। यह एक पुरस्कार की तरह है जो बताता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। हार से भी काफी कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन जीत आपको और बेहतर करने की प्रेरणा देती है।
VIRAT KOHLI SPECIAL INTERVIEW ON RCB 😂🔥 pic.twitter.com/e5DCoAgs4A
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 4, 2026
मौत को छूकर गुजरी ट्रेन: रेलवे ट्रैक पर युवक की जान बचाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया? AAP के पूर्व नेता के सनसनीखेज दावे ने मचाई हलचल
क्या कोई पार्टी अपने सांसद को पद से हटा सकती है? राघव चड्ढा बनाम AAP विवाद में संविधान का सच
IPL 2026: जीत की हैट्रिक के लिए तिरुमाला पहुंचे RCB के धुरंधर, CSK से महामुकाबला कल!
राजस्थान: खेत बने बर्फ के मैदान , बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
तलाक को बनाया आजादी का उत्सव: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर में किया बेटी का स्वागत
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल गिराने के पाकिस्तानी दावे निकले हवा, अमेरिकी पायलट ने खोली पोल
विराट कोहली का ‘5वां विदेशी खिलाड़ी’ वाला विवाद: इंटरव्यू में छिड़ी बहस पर किंग कोहली ने दिया करारा जवाब
ईरान की वसूली को गच्चा: होर्मुज को छोड़ जहाजों ने पकड़ा यह नया डार्क रूट
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के विराट सिंहासन पर नजर