बेमौसम मार से तबाह फसलें राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बेहद खौफनाक हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने पकी-पकाई रबी की फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही बिछ गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
डीग में आंसुओं से भीगे खेत डीग जिले के कई गांवों में 80 से 85 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि निरीक्षण करने पहुंचीं तहसीलदार के सामने किसान बिलख पड़े। किसानों का कहना है कि पिछले तीन सालों से उन्हें मुआवजे का इंतजार है, लेकिन इस बार की बर्बादी ने उनकी कमर तोड़ दी है।
बाल्टियों में भरे गए ओले कोटा के मंडाना और रावठा रोड इलाके में ओलावृष्टि की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने बाल्टियों और टबों में ओले भरे। वहीं, धौलपुर में कटाई के समय हुई इस बारिश ने गेहूं के दानों को काला कर दिया है, जिससे फसल की गुणवत्ता और दाम दोनों गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
गंगापुर सिटी में बिछी सफेद चादर गंगापुर सिटी के गुढ़ाचन्द्रजी और माड़ क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक लगातार ओले गिरे, जिससे पूरी जमीन सफेद चादर से ढक गई। तेज आंधी के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी शून्य हो गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। खलिहानों में रखी कटी हुई फसलें भी पानी में पूरी तरह भीग चुकी हैं।
8 अप्रैल तक थमेगा नहीं आंधी-बारिश का दौर मौसम विभाग ने राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है। आगामी 6 से 8 अप्रैल तक राज्य में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।
8 अप्रैल के बाद ही मौसम में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल किसानों के लिए अगले 72 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
*राज्य के कुछ भागों में 6-8अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। update : 4 April pic.twitter.com/etMUv5yRG0
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 4, 2026
ईरान की बड़ी सैन्य कार्रवाई: अमेरिकी F-15 और A-10 फाइटर जेट्स को मार गिराया, 20 साल बाद अमेरिका को लगा तगड़ा झटका
शादी में रहमान डकैत की धमाकेदार एंट्री, स्टाइल देख दंग रह गए मेहमान
ट्रंप के साथ आपका बेटा ज्यादा खतरे में है , अमेरिकी पायलट की मां को ईरान की दो टूक
स्पेन में भारतीय फुटबॉल का चमत्कार : मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
भारत को घर में घुसकर मारेंगे: राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
पीएम मोदी की चेन्नई में म्यूजिकल डिप्लोमेसी : रमेश विनायकम से मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?
शादी के मंडप में अचानक हुआ हंगामा: मंगलसूत्र पहनाते समय दुल्हन ने कहा ना , जानिए फिर क्या हुआ
‘घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं’: राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, हर झूठ का दिया जवाब
ईरान की घेराबंदी को मात: होर्मुज स्ट्रेट के पास भारत ने खोजा सुरक्षित समुद्री रास्ता!
तमिलनाडु चुनाव 2026: हिंदी के मुद्दे पर आर-पार, स्टालिन और धर्मेंद्र प्रधान के बीच छिड़ी डिजिटल जंग