चेन्नई/नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इस चुनाव में एक बार फिर हिंदी भाषा का पुराना विवाद केंद्र बिंदु बन गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हुई तीखी नोकझोंक ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।
स्टालिन का कड़ा प्रहार: यह थोपी जा रही संस्कृति मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र पर संघीय ढांचे का अपमान करने और तमिलनाडु पर जबरन तीन-भाषा नीति थोपने का सीधा आरोप लगाया है। स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान को जवाब देते हुए लिखा, आपकी टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना हैं। यह भारत की बहुलता और राज्यों के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती हैं। तमिलनाडु तीन-भाषा नीति को सिरे से खारिज करता है। यह किसी भाषा का विरोध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा है।
फंडिंग को हथियार बनाने का आरोप मुख्यमंत्री ने शिक्षा बजट में कटौती और उसे नई शिक्षा नीति (NEP) से जोड़ने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्टालिन ने कहा, जब शिक्षा कोष को नीति के पालन से बांध दिया जाता है, तो यह पसंद का मामला नहीं, बल्कि सीधा दबाव है। केंद्र का यह दावा कि हिंदी थोपी नहीं जा रही, पूरी तरह बेईमानी है।
धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार: विफलताओं को छिपाने का प्रयास वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टालिन के आरोपों को थका हुआ प्रयास करार दिया। प्रधान ने स्पष्ट किया कि NEP 2020 मातृभाषा को प्राथमिकता देती है और यह भाषाई मुक्ति का घोषणापत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए हिंदी थोपने का हौवा खड़ा कर रही है और राज्य में पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना में बाधा डाल रही है।
चेन्नई बनाम दिल्ली बनी चुनावी लड़ाई 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यह भाषाई विवाद अब एक सांस्कृतिक आक्रमण बनाम विकास की लड़ाई में तब्दील हो चुका है। राज्य के शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने भी मोर्चा संभालते हुए कहा है कि तमिलनाडु 3,458 करोड़ रुपये का फंड छोड़ सकता है, लेकिन अपनी दो-भाषा नीति से समझौता नहीं करेगा।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह भाषाई अस्मिता का मुद्दा द्रमुक को दोबारा सत्ता में वापसी कराएगा, या जनता भाजपा के विकास बनाम बाधा के तर्क को तरजीह देगी। देखना यह होगा कि मतदान के दिन तमिलनाडु का मतदाता चेन्नई बनाम दिल्ली की इस लड़ाई का क्या फैसला सुनाता है।
On Union Education Minister Dharmendra Pradhan s post on X , Tamil Nadu CM MK Stalin tweets, Your remarks are deeply irresponsible and reckless, and reflect an entrenched disregard for India’s plurality, federal values, and respect for states. Tamil Nadu firmly rejects the… pic.twitter.com/MqkUd4mbLu
— ANI (@ANI) April 4, 2026
स्पेन में भारतीय फुटबॉल का चमत्कार : मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
अयोध्या में मिली 200 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि, इतिहास की अनमोल धरोहर का हुआ खुलासा
गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान: रेलवे चलाएगा 2100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, आज गुजरात के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
बेमौसम बारिश का कहर: अहिल्यानगर में फसलों का भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए सर्वे के सख्त आदेश
पाकिस्तान में 80% लोग गे ! ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के दावे ने मचाई हलचल
आशीष नेहरा के सामने झुके वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर दिखी गुरु-शिष्य की अद्भुत केमिस्ट्री
शादी में दिखा रहमान डकैत , डांस देख लोग बोले- यह 50% डाउनलोडेड है!
अक्षय कुमार और नागिन 7 का धमाकेदार मिलन: भूत बंगला के प्रमोशन का नया स्टाइल
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है हमारी पृथ्वी? नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने साझा की अद्भुत तस्वीरें