आईपीएल 2026 में शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन मैच से पहले शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
ट्रेनिंग के दौरान भावुक हुए वैभव ट्रेनिंग सेशन में वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा से हुई। जैसे ही वैभव ने नेहरा को देखा, वे अपनी उत्सुकता नहीं रोक पाए। वैभव ने नेहरा के पास जाकर सम्मान में उनके पैर छूने की कोशिश की।
नेहरा ने गले लगाकर जताया प्यार वैभव का यह अंदाज देखकर आशीष नेहरा ने उन्हें तुरंत रोक लिया। नेहरा ने झुककर पैर छू रहे वैभव को उठाया और स्नेह से गले लगा लिया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाई प्रशंसा इस घटना पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नेहरा जी का वैभव के प्रति प्यार और युवा खिलाड़ी का उनके प्रति सम्मान देखकर मजा आ गया। वहीं, कई लोग वैभव के संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि वैभव अपनी सादगी और सीनियर्स के साथ तालमेल बिठाने के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं।
मैदान पर होगा असली इम्तिहान गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इस मुकाबले पर सबकी निगाहें हैं। इसी टीम के खिलाफ वैभव पहले ही 35 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। वैभव इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ भी 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
आज का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी माना जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म राजस्थान के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। देखना होगा कि क्या आज वैभव अपने गुरु समान नेहरा की टीम के खिलाफ फिर से कोई धमाका कर पाते हैं।
Pranaam, Nehra Ji! 🙏🤗 pic.twitter.com/ZnJuPZro7L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा : अमाल मलिक ने ट्रोलर्स को दी कड़ी चेतावनी, कहा- अभी गुस्से में नहीं आया हूं
आसमान में दहला अमेरिका का वार्थोग : ईरान का दावा- मिसाइल से मार गिराया घातक फाइटर जेट
मुंबई मानसून की दहलीज पर: क्या समय पर पूरी होगी मीठी नदी और नालों की सफाई?
हे भगवान! अमरूद के बाद अब नारियल में जहर का इंजेक्शन; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
धुरंधर 2 के मुरीद हुए दिग्गज: तनूजा ने बताया फिल्म का असली बाहुबली
सोशल मीडिया पर छाया रहमान डकैत का हमशक्ल, वीडियो देख लोग बोले- ये मीशो वाला वर्जन है
मैदान पर बड़ी चूक: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और पूरी टीम पर लगा भारी जुर्माना
हम उसकी वजह से जीते : PM मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का असली नायक किसे बताया?
ट्रंप का ऑयल वॉर प्लान: ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे की तैयारी, क्या होर्मुज में छिड़ेगा महायुद्ध?
रणदीप हुड्डा की मां ने मारी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री, बेटे ने दिया मजेदार रिएक्शन