आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म न केवल दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, बल्कि बॉलीवुड के गलियारों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है। अब अनुभवी अभिनेत्री तनूजा ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
तनूजा की नजर में फिल्म का असली हीरो हाल ही में तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनूजा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री ने फिल्म का रिव्यू दिया। जब तनीषा ने उनसे पूछा कि फिल्म का असली हीरो कौन है—रणवीर सिंह या डायरेक्टर आदित्य धर? तो तनूजा ने बिना किसी झिझक के कहा, डायरेक्टर, 110 परसेंट।
लंबी फिल्म, पर बोरियत का नाम नहीं तनूजा ने फिल्म के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि आदित्य धर ने हर पहलू पर बहुत मेहनत की है। उन्होंने फिल्म की लंबाई के बावजूद इसे बेहद मनोरंजक बताया। उनके अनुसार, फिल्म में एक भी पल ऐसा नहीं था जो दर्शकों को बोर करे। हालांकि, उन्होंने रणवीर सिंह के काम से भी सहमति जताई और पूरी टीम के प्रयासों को सराहा।
पैसा वसूल अनुभव तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसे एक बेहतरीन पैसा वसूल अनुभव बताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म देखते समय समय का पता ही नहीं चलता क्योंकि हर मिनट दर्शकों को अपनी दुनिया में बांधे रखता है।
दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल फिल्म धुरंधर 2 केवल आम दर्शकों ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के बड़े नामों की भी फेवरेट बन गई है। रजनीकांत, एसएस राजामौली, आमिर खान, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे दिग्गज पहले ही फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन निर्देशन के दम पर यह फिल्म अब बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है।
Ok so I did it again! I took mom for Dhurandar the Revenge finally&totally worth it & here is our honest review! #adityadhar @RanveerOfficial #Dhurandhar2TheRevenge
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) April 2, 2026
This movie is not too long because every minute is engaging as u are immersed into this world! 🙌must watch pic.twitter.com/XNe800h5Ui
तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव, 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, अन्नामलाई को लेकर सस्पेंस बरकरार
सब दिखता है दादी को! : आंखों के डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की ऐसी टशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
भारी बारिश में भीग रहे थे बाघ के बच्चे, शख्स की हिम्मत और बाघिन का भरोसा देख दंग रह गई दुनिया
संजीव गोयनका को बैन करो , IPL में मचा बवाल; ललित मोदी के तीखे हमले से गरमाई सियासत
व्हाइट बॉल क्रिकेट का बेस्ट ओपनर कौन? युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को नहीं, इस दिग्गज को चुना
असम में अमित शाह का बड़ा चुनावी दांव: UCC लाकर रहेंगे, अब नहीं चलेगी 4-4 शादियों की प्रथा
रिटायरमेंट के बाद PF खाते पर कब तक मिलेगा ब्याज? EPFO ने जारी की गाइडलाइन्स
कानपुर: सड़क पर बेहोश मां को जगाता रहा मासूम, तमाशबीन बने लोग बनाते रहे वीडियो
IPL 2026: शनिवार को लगेगा क्रिकेट का डबल डोज, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
धुरंधर 2 का रिव्यू: 82 साल की तनुजा ने रणवीर सिंह को नहीं, इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो