सोशल मीडिया पर इन दिनों मिलावटखोरी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने आम आदमी की नींद उड़ा दी है। अभी हम अमरूद को केमिकल से चमकाने की खबरों से उबरे भी नहीं थे कि अब नारियल पानी को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। सेहत बनाने के नाम पर हम जिसे अमृत समझकर पीते हैं, उसमें सरेआम इंजेक्शन के जरिए केमिकल घोला जा रहा है।
इंजेक्शन से परोसा जा रहा जहर? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे नारियल के अंदर इंजेक्शन के जरिए एक अज्ञात तरल पदार्थ डाला जा रहा है। माना जा रहा है कि नारियल को ज्यादा मीठा बनाने या उसकी शेल्फ लाइफ (ताजगी) बढ़ाने के लिए इस खतरनाक केमिकल का सहारा लिया जा रहा है। जिस नारियल को हम प्रकृति का सबसे शुद्ध और सुरक्षित पेय मानते थे, अब वह भी मिलावटखोरों की काली करतूतों का शिकार हो गया है।
मुनाफाखोरों ने बिछाया सेहत का जाल आज बाजार में बिकने वाली हर चमकती और ताजी दिखने वाली चीज के पीछे एक खतरनाक जाल हो सकता है। मुनाफाखोरों ने आम आदमी की सेहत की ऐसी फील्डिंग सेट की है कि आप एक चीज से बचेंगे, तो दूसरी में फंस जाएंगे। अपनी मेहनत की कमाई से जब हम सेहत खरीदने जाते हैं, तो बदले में हमें धीमा जहर मिल रहा है। सवाल यह है कि एक आम नागरिक आखिरकार कहां-कहां और कब तक खुद को बचाएगा?
सच बोलने पर FIR का खौफ सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इन मिलावटखोरों और माफियाओं पर लगाम कसने के बजाय, सच उजागर करने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस वीडियो को साझा करने वाले यूजर ने कड़वी सच्चाई बयां करते हुए लिखा है, इन लोगों पर कभी कोई बड़ी कार्यवाही नहीं होती। उल्टा, सच दिखाने पर मुझ पर ही FIR दर्ज हो सकती है।
सिस्टम की चुप्पी पर उठे सवाल जब रक्षक ही मौन हो जाएं या सच बोलने वालों को कानूनी कार्रवाई के नाम पर डराया जाए, तो आम आदमी खुद को पूरी तरह असहाय महसूस करता है। क्या हमारा सिस्टम वाकई इन अपराधियों को पकड़ेगा, या फिर सच की आवाज को दबाने में ही अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा? यह वीडियो केवल एक फल में मिलावट का नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था के खोखलेपन का सबूत है।
आम आदमी के स्वास्थ्य की फील्डिंग सब जगह सेट है, कहां कहां बचोगे...😔
— Pushpraj sharma (@RealPushprajX) April 3, 2026
ऐसे लोगो पर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती ,हो सकता है इस वीडियो के बाद उल्टा मुझ पर ही FIR हो जाए... pic.twitter.com/BpBue3dXPd
ईरान में US सैन्य विमानों पर हमला: F-15E और A-10 क्रैश के बाद मध्य-पूर्व में तनाव का नया मोड़
फारस की खाड़ी में बड़ी जंग: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का टैंक किलर A-10 Warthog
रामायण के टीजर में बड़ी चूक! क्या AI के इस्तेमाल से बिगड़ा काम? फैंस ने पकड़ी मेकर्स की गलती
IPL इतिहास का सबसे घातक कैमियो: प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 गेंदों में पलटा पासा, बने प्लेयर ऑफ द मैच
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए जारी हुई चेतावनी , ठगों से रहें सावधान
होर्मुज में ईरान का टोल बूथ एक्टिव, LNG सप्लाई जीरो; वैश्विक ऊर्जा बाजार में मचा हड़कंप
ईरान मुद्दे पर दोस्ती पड़ी भारी: UAE ने पाकिस्तान से मांगे 2 अरब डॉलर, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले
अमेरिका ने मरोड़ी ईरान की गर्दन! होर्मुज-क़ेशम आइलैंड पर भयंकर बमबारी, दहला मिडिल ईस्ट
ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का सीजफायर प्रस्ताव, क्या अब और भड़केगा युद्ध?
कानपुर: सड़क पर बेहोश मां को जगाता रहा मासूम, तमाशबीन बने लोग बनाते रहे वीडियो