मिडिल ईस्ट में तनाव अब उस खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां ईरान की दुखती रग पर सीधा प्रहार किया गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और क़ेशम आइलैंड, जिसके दम पर ईरान वैश्विक जहाजों से वसूली कर रहा था, अब पूरी तरह धुआं-धुआं हो चुका है। अमेरिका और इजरायल के लड़ाकू विमानों ने ईरान के इस रणनीतिक गौरव को निशाना बनाया है।
सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही का मंजर कोपरनिकस सेंटिनल-2 की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों ने पुख्ता किया है कि ईरान के इस प्रमुख द्वीप पर स्थित बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, 1 अप्रैल की शाम से 2 अप्रैल की दोपहर के बीच क़ेशम द्वीप के बहमन कमर्शियल बंदरगाह और दोहा फिशिंग घाट पर जबरदस्त बमबारी की गई। तस्वीरों में बंदरगाह का किनारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।
दावों की जंग: लड़ाकू विमान गिराने का सच हमले के तुरंत बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उनके एयर डिफेंस ने एक दुश्मन लड़ाकू विमान को मार गिराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जलते हुए विमान का एक वीडियो भी जारी किया। हालांकि, अमेरिकी सेंटकॉम ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सफेद झूठ करार दिया है। पेंटागन का कहना है कि उनका कोई भी विमान इस हमले में शामिल नहीं है और ईरान महज प्रोपेगैंडा फैला रहा है।
ईरान का टोल बूथ और वसूली तंत्र पर प्रहार क़ेशम आइलैंड ईरान के लिए महज एक द्वीप नहीं, बल्कि कमाई का एक बड़ा जरिया है। ईरान ने लरक और क़ेशम के बीच समुद्र में अघोषित टोल बूथ बना रखा था। यहाँ से गुजरने वाले तेल टैंकरों से ईरान 20 लाख डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) तक की अवैध वसूली करता था। अब अमेरिका द्वारा इस सुविधा को नष्ट करना ईरान की आर्थिक कमर तोड़ने जैसा है।
ट्रंप की चेतावनी: समझौते का वक्त खत्म? क़ेशम द्वीप, जिसे ईरान ने एक भूमिगत मिसाइल सिटी में तब्दील कर लिया था, अब जंग का मैदान बन चुका है। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह गया है, अब बुनियादी ढांचे की बारी है। ईरान के पास बातचीत के लिए अब बहुत कम समय बचा है।
पर्यटन स्थल से बारूद के ढेर तक कभी अपनी नमक की गुफाओं के लिए मशहूर क़ेशम द्वीप आज वैश्विक वर्चस्व की जंग का केंद्र बन गया है। ईरान इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बता रहा है, लेकिन मौजूदा हालात इशारा कर रहे हैं कि अमेरिका ईरान को पूरी तरह घुटनों पर लाने की अपनी रणनीति पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिडिल ईस्ट की यह महाजंग अब किसी भी दिशा में जा सकती है।
🚫 CLAIM: Iran s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) says it downed an enemy fighter jet over Qeshm Island in the Strait of Hormuz.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) April 2, 2026
✅ FACT: All U.S. fighter aircraft are accounted for. Iran s IRGC has made the same false claim at least half a dozen times. pic.twitter.com/bN7HJdLxEr
कराची में बारिश का 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मूसलाधार कहर और करंट से 6 लोगों की मौत
मंदिर में हैवानियत: बाल पकड़कर महिला को घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
गाज़ा का दिल दहलाने वाला सच: जब बच्चों के खेल में शामिल हुआ जनाज़ा
हनुमान जयंती पर अनोखा चमत्कार: भंडारे में पहुंची वानर सेना , अनुशासन देख दंग रह गए लोग
रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी
दिल्ली में IPL का महामुकाबला: 4 अप्रैल को भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर, वरना फंस जाएंगे भारी जाम में!
चेक बाउंस केस: पैसे देने के बजाय जेल जाने को तैयार हुए राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी
PoK की घर वापसी तय: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख का बड़ा दावा
गैस की किल्लत से हैं परेशान? अब चुटकियों में घर लाएं 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर
11 साल की उम्र में शतरंज की क्वीन बनीं भारतीय मूल की बोधना, इंग्लैंड की नंबर-1 खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास