जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। मंदिर परिसर में बारी पूजन के अधिकार को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को सरेआम बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए।
मंदिर बना अखाड़ा पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुरुष महिलाओं के साथ बेहद अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मंदिर के पवित्र माहौल में गालियों की आवाजें गूंज रही थीं, जबकि आसपास खड़ी भीड़ मूक दर्शक बनी सब कुछ देखती रही।
वसीयत के बाद भी क्यों मचा बवाल? सूत्रों के अनुसार, मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी अपनी वसीयत में पूजा और अधिकारों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दे गए थे। बावजूद इसके, दोनों गुटों ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी। जब समस्या का समाधान पहले से लिखित रूप में मौजूद था, तो विवाद को इतना उग्र होने से क्यों नहीं रोका गया? यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल घटना की सूचना मिलते ही उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल, दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया गया है ताकि तनाव न बढ़े। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
समाज में आक्रोश मंदिर जैसे पावन स्थान पर महिलाओं के साथ हुई इस हिंसा ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या धार्मिक स्थलों पर उपद्रव करने वालों के लिए कानून का डर खत्म हो गया है? अब जनता दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
*A disturbing video from Jodhpur’s Balaji Temple has gone viral, showing a woman being brutally assaulted and dragged by her hair inside the temple premises.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) April 1, 2026
Despite her desperate screams for help, the attacker continued the assault, even hurling vile abuses. pic.twitter.com/Wnru1mr1Dm
ईरान का बड़ा दावा: आसमान से गिरा अमेरिका का अदृश्य F-35 फाइटर जेट, पायलट की मौत की आशंका!
क्या आज पंजाब के खिलाफ थाला की वापसी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
जब क्रिकेट के भगवान पर लगा बेईमानी का दाग: सचिन तेंदुलकर पर बैन की वो कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया
चेक बाउंस केस: पैसे देने के बजाय जेल जाने को तैयार हुए राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी
भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा: अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदल सकेंगे अपना बोर्डिंग स्टेशन
BPSC AEDO परीक्षा: आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
पेरिस में ‘मुस्लिम सम्मेलन’ पर फ्रांस सरकार का बड़ा प्रहार, सुरक्षा का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की दमदार वापसी, KKR को 65 रनों से रौंदा
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला