इंटरनेशनल डेस्क: मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष 35वें दिन बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका को कड़ा जवाब देने का दावा किया है। ईरानी सेना ने एक बार फिर दुनिया के सबसे आधुनिक और स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को मार गिराने का दावा किया है।
क्या है ईरान का दावा? ईरानी सेना के खतम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि उनके नए एयर डिफेंस सिस्टम ने सेंट्रल ईरान के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया। ईरान का कहना है कि मिसाइल टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह मलबे में तब्दील हो गया।
पायलट के बचने की उम्मीद न के बराबर ईरानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, धमाका इतना भीषण था कि विमान के परखच्चे उड़ गए। सेना का मानना है कि इस स्तर की तबाही के बाद पायलट का जीवित बचना लगभग असंभव है। हालांकि, अमेरिका की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
100 मिलियन डॉलर का नुकसान F-35 फाइटर जेट को दुनिया का सबसे स्मार्ट और रडार की पकड़ में न आने वाला विमान माना जाता है। एक विमान की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) है। अगर ईरान का यह दावा सही साबित होता है, तो यह अमेरिकी वायु सेना के लिए एक बड़ी रणनीतिक और तकनीकी हार होगी।
पहले भी निशाने पर आया है F-35 यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने F-35 को मार गिराने की बात कही है। 19 मार्च, 2026 को भी ईरान ने इसी तरह का दावा किया था, जिसने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी थी। उस समय प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के रक्षा तंत्र को खत्म करने का दावा किया था, लेकिन इसके तुरंत बाद हुई इस घटना ने सुरक्षा विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था।
बढ़ता तनाव, गहराता संकट मौजूदा युद्ध में अमेरिका ने ईरान के एक प्रमुख पुल को तबाह कर दिया है, जिसमें 8 लोगों की मौत और 95 लोगों के घायल होने की खबर है। जवाब में ईरान ने तेल अवीव और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दोनों देशों के बीच यह अदृश्य युद्ध अब सीधे टकराव में बदलता दिख रहा है।
🚨🇺🇸🇮🇷 Second US F-35 shot down over Iran
— Sputnik (@SputnikInt) April 3, 2026
💬 A second US fifth-generation F-35 was struck and downed over central Iran by a new IRGC Aerospace Force air-defense system, a spokesman for Iran s Khatam al-Anbiya Headquarters announced.
The $100 million stealth jet meets its… pic.twitter.com/2OiF8pIZiw
राघव, तुम मोदी से डर गए हो : अपने ही सांसद पर AAP का बड़ा हमला, संसद में चुप्पी पर उठे सवाल
जितेश शर्मा को पत्नी क्यों कहती हैं दिमाग से हल्का ? तूफानी बल्लेबाज ने खोले राज
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक , समंदर को मिलेगा नया सिकंदर तारागिरी
भारी बारिश में भीग रहे थे बाघ के बच्चे, शख्स की हिम्मत और बाघिन का भरोसा देख दंग रह गई दुनिया
IPL 2026: पीली जर्सी का बदलता रंग- धोनी के बिना CSK की नई जंग और पुरानी पहचान की तलाश
भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा: अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदल सकेंगे अपना बोर्डिंग स्टेशन
चलती ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग: क्या गरीबी इंसान को मौत से समझौता करने पर मजबूर कर देती है?
राज्यसभा में आप का बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की छुट्टी पर अशोक मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की जांच अब NIA करेगी, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन