आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान ने अब तूल पकड़ लिया है। राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद, राघव चड्ढा अब सीधे अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। सौरभ भारद्वाज के बाद अब पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चड्ढा की निष्ठा और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डरपोक होने का सीधा आरोप अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला करते हुए कहा, राघव, तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो डर गया, वह देश के लिए क्या लड़ेगा? ढांडा के अनुसार, संसद में पार्टी को मिलने वाले सीमित समय का उपयोग देश बचाने के लिए होना चाहिए, न कि एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने जैसे छोटे मुद्दों पर।
गंभीर मुद्दों पर चुप्पी क्यों? पार्टी नेताओं का आरोप है कि चड्ढा ने पार्टी के संघर्षों से किनारा कर लिया है। ढांडा ने सवाल किया कि जब गुजरात में बीजेपी पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, तब सांसद महोदय सदन में क्यों नहीं बोले? साथ ही, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों और चुनाव आयोग (CEC) के खिलाफ प्रस्ताव पर दस्तखत करने से इनकार करने का आरोप भी उन पर लगा है।
केजरीवाल के सिपाही और अनुशासनहीनता अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि आप कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, जिनकी पहली पहचान निडरता है। पार्टी का आरोप है कि सदन में विपक्षी दलों के वॉकआउट के बावजूद राघव चड्ढा का वहां बैठे रहना, मोदी सरकार को मौन समर्थन देने जैसा है। इसी के चलते अब पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर मांग की है कि चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए।
राघव चड्ढा का पलटवार: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं पार्टी के इस एक्शन पर राघव चड्ढा ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। चड्ढा ने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने उन विषयों पर बात की जो संसद में अक्सर अनछुए रह जाते हैं। अब देखना यह है कि पार्टी और सांसद के बीच का यह टकराव आगामी संसद सत्र में क्या मोड़ लेता है।
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
धुरंधर 2 का रिव्यू: 82 साल की तनुजा ने रणवीर सिंह को नहीं, इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल तबाह: अमेरिका-इजरायल के हमले से ईरान को लगा बड़ा रणनीतिक झटका
पुणे में बरपा आसमानी कहर: 128 साल का रिकॉर्ड टूटा, सड़कों पर सैलाब और एक की मौत
ग्रीस में खूनी लाल आसमान: कुदरत का कहर या कयामत का संकेत?
तुम डर गए हो... , राघव चड्ढा के वीडियो पर AAP का तीखा पलटवार
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
फिर शर्मसार हुआ PSL! मैदान पर भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली, वीडियो वायरल
IPL 2026: शनिवार को लगेगा क्रिकेट का डबल डोज, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
युद्ध के बीच मसीहा बना भारत: अफ्रीका और अफगानिस्तान को भेजा मदद का हाथ