इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले ही खस्ताहाल है, लेकिन अब एक बड़े कूटनीतिक संकट ने शहबाज शरीफ सरकार की नींद उड़ा दी है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज तुरंत लौटाने का सख्त फरमान सुनाया है।
अप्रैल का अल्टीमेटम यूएई ने पाकिस्तान को कर्ज चुकता करने की डेडलाइन 17 अप्रैल तय की है। अब तक यूएई इस कर्ज की अदायगी के लिए पाकिस्तान को रियायत देता रहा था, लेकिन इस बार उसने राहत बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है।
ईरान के प्रति रुख से नाराज यूएई? विशेषज्ञों का मानना है कि इस सख्ती के पीछे ईरान-इजरायल तनाव में पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश है। यूएई का मानना है कि पाकिस्तान का झुकाव ईरान की ओर है। खाड़ी देशों में ईरान के बढ़ते हमलों से यूएई के शाही परिवार में नाराजगी है और उन्हें लग रहा है कि पाकिस्तान ने इस संकट के समय उनके साथ मजबूती से खड़े होने के बजाय अलग रुख अपनाया है।
भारत और इजरायल का प्रभाव? पाकिस्तानी पत्रकार अबसार आलम ने दावा किया है कि यूएई, इजरायल और भारत के कूटनीतिक प्रभाव के चलते यह कदम उठा रहा है। आरोप है कि यूएई नहीं चाहता कि युद्ध को रोकने के लिए कोई ऐसी मध्यस्थता हो जो तेहरान के पक्ष में झुकती दिखे। यूएई की नजर में पाकिस्तान का तटस्थ रहने का प्रयास उनकी सुरक्षा हितों के खिलाफ है।
शहबाज-मुनीर की बढ़ी चिंताएं इस दबाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। पाकिस्तान के लिए इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करना आसान नहीं है, क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार पहले से ही बेहद कम है।
कुल कर्ज का बोझ तथ्यों के अनुसार, पाकिस्तान पर यूएई का कुल 3 अरब डॉलर का कर्ज है। इसमें से 2 अरब डॉलर का लोन जनवरी में ही मैच्योर हो गया था, जिसे फरवरी में अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया था। वहीं, शेष 1 अरब डॉलर की किस्त जुलाई में मैच्योर होगी। अब देखना यह है कि क्या 17 अप्रैल तक पाकिस्तान यह रकम चुका पाएगा या उसे किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मंच के सामने हाथ फैलाने पड़ेंगे।
UAE has ordered Pak to return its $2Bn. UAE has punished us under influence of Israel & India.
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) April 3, 2026
So asking your money back is treachery and paying someone s money back is sacrifice in Pak s dictionary.pic.twitter.com/xad20rkMrN
कराची में बारिश का 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मूसलाधार कहर और करंट से 6 लोगों की मौत
गैस की किल्लत से हैं परेशान? अब चुटकियों में घर लाएं 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर
राघव चड्ढा बनाम संजय सिंह: आप के भीतर बढ़ती दरार और तीखे वार
ईरान-फ्रांस की नई जुगलबंदी ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल, अमेरिका वैश्विक मंच पर हुआ अलग-थलग
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान
ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-15E फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंधक; पेंटागन की चुप्पी से बढ़ी सनसनी
कोलकाता: चुनाव आयोग ऑफिस घेराव में 2 TMC पार्षद फंसे, FIR दर्ज; मालदा बवाल पर SC सख्त
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा, रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता
वायरल वीडियो: पेट्रोल की महंगाई के बीच बाइक धोते दिखा शख्स, भड़के लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पुल और इमारतें दोबारा बन जाएंगी, लेकिन अमेरिका की साख हमेशा के लिए मिट्टी में मिल गई