पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पारा उफान पर है। कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
2 TMC पार्षदों पर FIR कोलकाता पुलिस ने CEO ऑफिस के बाहर गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटाने के आरोप में 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें TMC के दो पार्षद, सचिन सिंह और शांति रंजन कुंडू शामिल हैं।
घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल की रात की है। स्ट्रैंड रोड स्थित चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धारा 163 (धारा 144 जैसा प्रतिबंध) लागू होने के बावजूद ये नेता अपने समर्थकों के साथ वहां डटे रहे। पुलिस के बार-बार हटने के आदेश को नजरअंदाज करने के बाद सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक दूसरी ओर, मालदा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने सात न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा।
पुलिस ने इस मामले में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार शाहजहाँ अली कादरी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। कादरी सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि भीड़ को भड़काने के पीछे कादरी का ही हाथ था।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार मालदा की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया है। जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त लहजे में कहा कि राज्य में हर मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है।
अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, दुर्भाग्य से, आपका राज्य सबसे अधिक विभाजित है। जो हुआ वह बेहद दुखद है। कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि न्यायिक अधिकारियों के साथ ऐसी बदसलूकी और अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चुनाव आयोग का सख्त संदेश चुनाव आयोग ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है। आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर स्थानीय पुलिस इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है, तो चुनाव आयोग खुद कमान संभालेगा और सख्त कदम उठाएगा। बंगाल में बढ़ते चुनावी तनाव को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी अब सतर्क हो गई हैं।
*🚨 Just IN 🚨
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 2, 2026
Kolkata Police has registered an FIR over an unlawful gathering outside the Election Commission of India office in Kolkata, naming 6 individuals including 2 TMC councillors. pic.twitter.com/zW7hpOg7yi
गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा पर नया खुलासा: रावलपिंडी जाने की बात स्वीकारते ही बढ़ीं मुश्किलें
IPL 2026: हैदराबाद की आतिशी बल्लेबाजी के आगे पस्त हुआ कोलकाता, 65 रनों से मिली करारी हार
11 साल की उम्र में शतरंज की क्वीन बनीं भारतीय मूल की बोधना, इंग्लैंड की नंबर-1 खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक चीन की तरफ मुड़ा, रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता
पिनराई विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का शक्ति प्रदर्शन , CM के किले में दहाड़ी BJP
SC/ST एक्ट आंदोलन: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, वापस लें दलित-आदिवासी युवाओं पर दर्ज मुकदमे
राघव, तुम मोदी से डर गए हो : अपने ही सांसद पर AAP का बड़ा हमला, संसद में चुप्पी पर उठे सवाल
IPL 2026: अभिषेक-हेड की आतिशबाजी, पावरप्ले में बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
यूपी के कायाकल्प का ब्लू प्रिंट: गौतम अदाणी और सीएम योगी की मुलाकात के बड़े मायने
KKR के खिलाफ जीत के बाद अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना