पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ एक बार फिर ज़हर उगला है। उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए दावा किया है कि भविष्य में कोई भी सैन्य संघर्ष बॉर्डर तक सीमित नहीं रहेगा और पाकिस्तानी सेना भारत के अंदर घुसकर हमला करेगी।
ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दी गई चेतावनी के बाद आया है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में पाकिस्तान को किसी भी तरह के दुस्साहस से बचने की सख्त नसीहत दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा।
एक टीवी प्रोग्राम में बौखलाए आसिफ ने कहा, अगर भारत ने फिर कोशिश की तो वे और अधिक अपमान सहेंगे। इस बार युद्ध 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा, हम उनके घरों के अंदर घुसकर मारेंगे।
विश्लेषकों का मानना है कि आसिफ की यह हताशा ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के चलते है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने महज 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था।
पाकिस्तान इस समय चौतरफा संकट में घिरा है। एक तरफ अफगान तालिबान के साथ सीमा पर तनाव है, तो दूसरी तरफ बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आंतरिक अशांति चरम पर है। साथ ही, आर्थिक तंगी और ईरान-सऊदी अरब के बीच उपजे संकट ने पाकिस्तान की पेशानी पर बल डाल दिए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, ख्वाजा आसिफ और अब्दुल बासित जैसे नेताओं के ये बयान केवल घरेलू राजनीति और जनता का ध्यान भटकाने की एक कोशिश हैं। पाकिस्तान अपनी टूटती अर्थव्यवस्था और आंतरिक कलह से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाता रहा है।
हालांकि, इन भड़काऊ बयानों को नजरअंदाज करना भी जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल, पाकिस्तान के ये बयान उसकी रणनीतिक चिंता और ऑपरेशन सिंदूर के उस खौफ को दर्शाते हैं, जो आज भी वहां के सैन्य प्रतिष्ठान को डरा रहा है।
Pak Def Min Khawaja Asif issues an open threat against India:
— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 3, 2026
“Inshallah, inshallah if they(🇮🇳) try again, they will face even greater humiliation than last year. This time, the conflict will not remain limited to 200 to 250km. We will enter their territory and strike them… pic.twitter.com/T5mZHsW429
नासिक कुआं हादसा: सीएम फडणवीस बोले- अगर दीवार ऊंची होती तो बच जातीं 9 जानें , मुआवजे का ऐलान
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें
योगी का ‘मिशन शिक्षा’: काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, बोले- एक भी बच्चा न रहे शिक्षा से दूर
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
क्या आज हनुमान के साथ शूट किया? : राहा के मासूम सवालों से गूंजता है रणबीर कपूर का घर
आर्टेमिस II: इतिहास रच आगे बढ़ रहा मिशन, क्रिस्टीना कोच बनीं पृथ्वी से सबसे दूर जाने वाली महिला
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पेंटागन में तहलका: अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज की कुर्सी गई
सावधान! आपके टूथपेस्ट में भी जहर? दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne बनाने की बड़ी फैक्टरी
दिनदहाड़े सब्जी वाले की गर्दन दबाकर लूट, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव का सरकार से तीखा सवाल, आम लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?