ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी सेना (U.S. Army) के प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया गया है। अचानक हुए इस बदलाव ने पेंटागन से लेकर व्हाइट हाउस तक हलचल मचा दी है।
रक्षा सचिव से नहीं पट रही थी बात रिपोर्ट्स के अनुसार, जनरल रैंडी जॉर्ज और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। यह मतभेद मुख्य रूप से सैन्य अधिकारियों की पदोन्नति (Promotions) और सेना के फैसलों में नियंत्रण को लेकर था। हेगसेथ लगातार जॉर्ज पर कुछ चुनिंदा अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट को रद्द करने या बदलने का दबाव बना रहे थे।
प्रमोशन लिस्ट बनी टकराव की वजह विवाद की जड़ तब गहरी हुई जब रक्षा सचिव ने चार सेना अधिकारियों को एक-स्टार जनरल के पद पर प्रमोट किए जाने से रोक दिया। जनरल रैंडी जॉर्ज और सेना सचिव डैनियल पी. ड्रिस्कॉल ने इन अधिकारियों के शानदार सेवा रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उन्हें हटाने से साफ इनकार कर दिया था।
मुलाकात से इनकार ने बढ़ाई खाई बात तब और बिगड़ गई जब लगभग दो हफ्ते पहले, जनरल जॉर्ज ने रक्षा सचिव से मिलने का समय मांगा था। वे इस मुलाकात में सेना के निर्णयों में हो रहे गैरजरूरी हस्तक्षेप पर अपनी चिंता जताना चाहते थे। हालांकि, रक्षा सचिव हेगसेथ ने इस बैठक से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच की दरार पाटना नामुमकिन हो गया।
ट्रंप का विजन और नेतृत्व में बदलाव रक्षा जानकारों का मानना है कि हेगसेथ एक ऐसा सेना प्रमुख चाहते थे जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विजन के साथ पूरी तरह तालमेल बिठा सके। पेंटागन के सूत्रों का कहना है कि जॉर्ज को तत्काल रिटायरमेंट लेने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, पेंटागन ने आधिकारिक रूप से इस बर्खास्ती का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
ईरान युद्ध के बीच अस्थिरता का खतरा? यह बदलाव ऐसे नाजुक वक्त में हुआ है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध के मोर्चे पर बेहद सक्रिय है। हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बेहद करीब है। अब नेतृत्व में इस बड़े फेरबदल के बाद देखना होगा कि इसका असर जमीनी स्तर पर चल रहे सैन्य ऑपरेशंस पर क्या पड़ता है।
The @USArmy Chief of Staff, Gen. Randy George, shared experience-driven guidance with cadets preparing to lead. Thank you for investing in our future Army leaders. pic.twitter.com/F0Q7NGMRY5
— U.S. Military Academy at West Point (@WestPoint_USMA) April 2, 2026
RCB से मिली लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मानी अपनी गलती, छलका दर्द
कभी झुककर किया था सम्मान, अब सरफराज की तूफानी पारी देख गदगद हुए विराट कोहली: वायरल हुआ वीडियो
ट्रेन में बारात का अनोखा जश्न! पूरा कोच बुक कर परिवार ने किया डांस और मस्ती
यूपी के स्कूलों में खत्म होगी मनमानी: अब सिर्फ सरकारी किताबों से होगी पढ़ाई, छात्रों को मिलेगी राहत
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 6 जिलों में ओले और 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें कब तक रहेगा अलर्ट
क्या धुरंधर की सुनामी से बॉलीवुड में मचा हड़कंप? जाकिर खान के तीखे तंज ने खोली पोल
चिन्नास्वामी के अब दो नए गॉड : द्रविड़ और कुंबले के नाम पर रखे गए स्टेडियम के छोर
बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां है : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
ऋषभ पंत की जादुई पारी से भावुक हुए संजीव गोयनका, जीत के बाद छलके मालिक के आंसू
केरल में राहुल की मलयालम बोलने की कोशिश फुस्स, सोशल मीडिया पर मोदी के लोकल कनेक्ट की धूम!