नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा मचाए गए तनाव और मनमानी के बीच भारत ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए एक सुरक्षित रास्ता खोज निकाला है। सैटेलाइट डेटा और AIS ट्रैकिंग से यह पुष्टि हुई है कि भारतीय जहाज अब ईरान की नजरों से बचकर ओमान की समुद्री सीमा के भीतर से सुरक्षित निकल रहे हैं।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अपनी धाक जमाने के लिए एक नया शिपिंग रूट बनाया है, जहां से गुजरने वाले हर जहाज को वह टोल टैक्स देने पर मजबूर करता है। तेहरान कथित तौर पर हर बैरल कच्चे तेल पर 1 डॉलर का अवैध जुर्माना वसूल रहा है। इस रास्ते पर ईरान अपने नौसैनिक अड्डों के जरिए जहाजों की निगरानी करता है।
अब सामने आया है कि चार बड़े कमर्शियल जहाजों ने ईरान के इस टोल रूट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। ये जहाज अब ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र (Territorial Waters) से होकर गुजर रहे हैं। चूंकि यह इलाका अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत ओमान के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां हमला करना ईरान के लिए समुद्री सीमाओं का सीधा उल्लंघन होगा।
टैंकर ट्रैकर्स के अनुसार, इस नए सुरक्षित गलियारे से गुजरने वाले बेड़े में दो विशाल क्रूड कैरियर (हबरुत और धलकुत) और एक एलएनजी कैरियर सोहर शामिल थे। इनके पीछे-पीछे भारत का मालवाहक जहाज MSV Quba MNV 2183 भी सुरक्षित गुजरता देखा गया। ये सभी जहाज मुसंदम प्रायद्वीप के पास से होते हुए अरब सागर की ओर बढ़े।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की 20 फीसदी ऊर्जा सप्लाई का केंद्र है। ईरान द्वारा जहाजों पर हमले और जबरन वसूली ने वैश्विक व्यापार को डरा रखा था। भारत का यह कदम न केवल अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है, बल्कि यह ईरान के उस दबदबे को भी चुनौती है, जिसे वह होर्मुज में टोल टैक्स के जरिए हासिल करना चाहता था।
यह नया समुद्री गलियारा भविष्य में वैश्विक व्यापार के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन सकता है, जिसे ईरान की नौसेना आसानी से निशाना नहीं बना पाएगी।
Off the coast of Oman, Indian Flagged LPG tanker, GREEN SANVI, enroute from the Persian Gulf, is the latest tanker part of the Indian energy corridor being escorted by Indian Naval Warships pic.twitter.com/gQa3LB1n9D
— Damien Symon (@detresfa_) April 4, 2026
क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? : मिस्टर नाग्स के सवाल पर विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल
क्या आप से दूरी के बाद कांग्रेस का हाथ थामेंगे राघव चड्ढा? उदित राज के बयान से गरमाई सियासत
चाँद के और करीब आर्टेमिस-2: आधी से ज्यादा दूरी तय, अब रहस्यमयी सतह की होगी पड़ताल
राघव चड्ढा का पलटवार: मैं संसद में हंगामा नहीं, असर डालने जाता हूं
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
दूध की एक बूंद भी नहीं, फिर भी रोज बनता था 400 किलो पनीर: नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश
घायल हूं इसलिए घातक हूं : राघव चड्ढा का AAP पर सीधा प्रहार, लगाए गए आरोपों का दिया बिंदुवार जवाब
# खौफनाक: करनाल में चेकिंग से बचने के लिए नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
आशीष नेहरा के सामने झुके वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर दिखी गुरु-शिष्य की अद्भुत केमिस्ट्री
विराट कोहली का ‘5वां विदेशी खिलाड़ी’ वाला विवाद: इंटरव्यू में छिड़ी बहस पर किंग कोहली ने दिया करारा जवाब