मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल कॉरिडोर—होर्मुज जलडमरूमध्य—पर ईरान ने अपना दबदबा बना लिया है। वैश्विक तेल आपूर्ति का 20 फीसदी हिस्सा यहीं से गुजरता है, लेकिन ईरान ने इसे अपने फायदे का जरिया बना लिया है।
ईरान की मनमानी और भारी-भरकम टोल युद्ध की शुरुआत के बाद से ही ईरान ने होर्मुज रूट को कमर्शियल जहाजों के लिए ब्लॉक कर दिया था। बाद में एक सीमित रूट खोला गया, लेकिन वहां से गुजरने की कीमत चुकाना कंपनियों के लिए मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान हर जहाज से 2 मिलियन डॉलर तक का भारी टोल वसूल रहा है। साथ ही, इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी जहाज की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
ओमान के रास्ते मिला गेम चेंजर विकल्प ईरान की इस मनमानी से बचने के लिए अब जहाजों ने एक नया और सुरक्षित रास्ता खोज लिया है। 2 अप्रैल को तीन बड़े कमर्शियल जहाजों ने ईरानी कॉरिडोर को दरकिनार करते हुए ओमान के जलक्षेत्र का इस्तेमाल किया। इन जहाजों ने होर्मुज को पार करने के लिए ईरान के करीब जाने के बजाय ओमान की सीमा के अंदर रहने का निर्णय लिया।
डार्क मोड में पार की सीमा इस नए रूट की सबसे खास बात डार्क नेविगेशन है। 22.2 किलोमीटर के संवेदनशील हिस्से को पार करते समय इन जहाजों ने अपने एआईएस (ट्रैकिंग सिस्टम) को बंद कर दिया। डार्क होकर निकलने की वजह से ये जहाज बिना किसी रुकावट या ईरानी नजरों के वहां से सुरक्षित गुजरने में सफल रहे।
भारतीय जहाज ने भी अपनाया नया रास्ता राहत की बात यह है कि इस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने वालों में भारत भी शामिल है। 3 अप्रैल को एक भारतीय कार्गो जहाज इसी ओमान वाले सुरक्षित रास्ते से गुजरा और बिना किसी बाधा के अपनी मंजिल की ओर बढ़ गया।
सैटेलाइट तस्वीरों से हुई पुष्टि इस नए रूट के इस्तेमाल की पुष्टि सैटेलाइट तस्वीरों से हो गई है। हबरूत, सोहर एलएनजी और धलकुट जैसे जहाजों की मूवमेंट ने यह साफ कर दिया है कि शिपिंग कंपनियां अब ईरान की अवैध वसूली को मानने के बजाय इस नए सेफ पैसेज पर भरोसा कर रही हैं। धलकुट ऑयल टैंकर की पहचान ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि होर्मुज संकट का एक नया डार्क समाधान सामने आ चुका है।
#Datafy | As tensions choke the Strait of Hormuz, a quieter maritime corridor is emerging, offering ships a safer way through the world’s most dangerous energy chokepoint. pic.twitter.com/03mBHFqdvw
— NDTV (@ndtv) April 4, 2026
घायल हूं, इसलिए घातक हूं : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर तीखा पलटवार, क्या है सियासी सच?
सैफई में ड्रोन गिरने से मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
58 की उम्र में TET की परीक्षा का फरमान: 20 लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार
PSL 2026: 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटा दिए 26 रन
संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर दिखा ऐसा अंदाज, आशीष नेहरा के पैर छूकर जीता सबका दिल
बेमौसम बारिश का कहर: अहिल्यानगर में फसलों का भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए सर्वे के सख्त आदेश
इंदिरा-राजीव भी आ जाएं तो नहीं बिगाड़ पाएंगे मेरा कुछ , हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती
मैं संसद में शोर मचाने नहीं गया , पार्टी के आरोपों पर राघव चड्ढा का जोरदार पलटवार
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया? AAP के पूर्व नेता के सनसनीखेज दावे ने मचाई हलचल
IPL 2026: हिटमैन का जलवा बरकरार, रोहित शर्मा के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज