आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है, जिसके बाद से सियासी गलियारों में बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
शीशमहल वाला काला अध्याय
नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि राघव चड्ढा के साथ दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास शीशमहल में मारपीट हुई थी। जयहिंद का आरोप है कि वहां राघव को मुर्गा बनाकर पीटा गया था, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी और इलाज के लिए उन्हें इंग्लैंड जाना पड़ा था।
राघव से पूछे तीखे सवाल
वीडियो में नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को सीधे चुनौती देते हुए कहा, आप राजदार और मालदार हैं। जब आप सैलाब की बात करते हैं, तो उस घटना का सच क्यों नहीं बताते? वे चार लोग कौन थे जो वहां मौजूद थे? आप वहां रोते रहे, लेकिन किसी ने आपका साथ नहीं दिया। जयहिंद ने राघव से कहा कि वे हिम्मत दिखाएं और उस पिटाई के पीछे छिपे कारणों और लेन-देन का सच जनता के सामने लाएं।
पद से हटने के बाद बढ़ी तल्खी
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 1 अप्रैल को राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाने की सूचना दी थी। उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने यह निर्देश भी दिया है कि सदन में राघव चड्ढा को पार्टी कोटे से बोलने के लिए समय न दिया जाए।
खामोशी बनाम साजिश
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, मैं खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। वहीं, पार्टी सूत्रों का आरोप है कि राघव चड्ढा भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ मुखर नहीं थे, जिसके चलते उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। अब नवीन जयहिंद के दावों ने इस पूरे विवाद को एक नया और विवादित मोड़ दे दिया है।
*राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको
— नवीन जयहिन्द🇮🇳 (@NaveenJaihind) April 3, 2026
शीशमहल में बुलाके
मुर्गा 🐓 बनाके पीटा गया था
तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आशुओं का सैलाब आया था
आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया
हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ pic.twitter.com/pJXD4taMFk
शादी में दिखा रहमान डकैत , डांस देख लोग बोले- यह 50% डाउनलोडेड है!
आपका बेटा ट्रंप के पास ज्यादा खतरे में है... , लापता अमेरिकी पायलट की मां को ईरान की तीखी नसीहत
गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान: रेलवे चलाएगा 2100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें
नासिक में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, क्या मुस्लिम चेहरों के साथ सधेगा समीकरण?
राघव चड्ढा बनाम आम आदमी पार्टी: क्या केजरीवाल के साथ बढ़ती दूरियों ने खत्म कर दिया युवा नेता का राजनीतिक कद?
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें
DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली का खेल? अरुण जेटली स्टेडियम पर मंडराया संकट
राजस्थान अब सीधे जुड़ेगा अरब सागर से: नेशनल वाटरवे-48 से बदलेगी राज्य की आर्थिक तस्वीर
लापता अमेरिकी पायलट की तलाश: ईरान ने रखा 60,000 डॉलर का इनाम, ट्रंप की चुप्पी पर बढ़ी उत्सुकता