पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा चढ़ने लगा है। पहले चरण के मतदान की आहट के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। पार्टी ने 152 सीटों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
दिग्गज नेताओं का मजबूत मोर्चा इस सूची में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी सबसे प्रमुख चेहरा हैं। पार्टी ने अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलित मिश्रण तैयार किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, अरूप विश्वास और ब्रात्य बसु जैसे दिग्गज शामिल हैं।
मुस्लिम और सभी जातियों पर नजर TMC ने इस बार सामाजिक संतुलन का खासा ध्यान रखा है। फिरहाद हकीम जैसे कद्दावर मुस्लिम नेताओं को जगह देने के साथ ही ब्राह्मण, कायस्थ और अन्य प्रभावशाली समुदायों को भी साधने की कोशिश की गई है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य उत्तर बंगाल और जंगलमहल के उन इलाकों में पकड़ मजबूत करना है, जहां भाजपा ने पिछले चुनावों में सेंध लगाई थी।
युवाओं पर अभिषेक बनर्जी का दांव पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी यंग ब्रिगेड को लुभाने पर पूरा फोकस कर रहे हैं। वे पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए जोर लगा रहे हैं। अभिषेक की रैलियों का मुख्य केंद्र कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जैसे जिले होंगे, जहां 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है।
फिल्मी सितारों का ग्लैमरस तड़का राजनीतिक दिग्गजों के अलावा पार्टी ने ग्लैमर का तड़का भी बरकरार रखा है। जून मालिया, राज चक्रवर्ती और सायंतिका बनर्जी जैसे फिल्मी सितारे अब जनता के बीच जाकर टीएमसी के लिए वोट मांगेंगे। पार्टी का मानना है कि इन चेहरों की लोकप्रियता शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के मतदाताओं को प्रभावित करने में मदद करेगी।
अस्तित्व की लड़ाई और चुनावी एजेंडा यह चुनाव ममता बनर्जी के लिए बेहद अहम है। उन सीटों पर भाजपा की बढ़ती ताकत को रोकना पार्टी की बड़ी चुनौती है। टीएमसी का पूरा प्रचार अभियान लक्ष्मी भंडार और कन्याश्री जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगा। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा फंड रोके जाने का मुद्दा भी विपक्ष के खिलाफ एक बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
सूची जारी होते ही बंगाल में एक बार फिर खेला होबे का नारा गूंजने लगा है। अब देखना यह है कि ममता की यह नई चुनावी फौज जनता के दिलों को कितना जीत पाती है।
*TMC releases a list of star campaigners for West Bengal (Phase I) in connection with the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of West Bengal, 2026, including CM Mamata Banerjee, AITC General Secretary Abhishek Banerjee, TMC leaders Fairhad Hakim, Subrata Bakshi,… pic.twitter.com/zeu3IcTTAB
— ANI (@ANI) April 4, 2026
क्या ईरान की गुप्त मिसाइल टेक्नोलॉजी ने अमेरिका के अजेय लड़ाकू विमानों को जमीन पर उतार दिया?
रूहानी और ज़रीफ़ बने दुश्मन : ईरान में पूर्व राष्ट्रपति और विदेश मंत्री पर लगा जासूसी का आरोप
क्या पापा ने आज हनुमान-सीता के साथ शूट किया? रामायण की शूटिंग के दौरान रणबीर की नन्हीं राहा के मासूम सवाल
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पेंटागन में तहलका: अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज की कुर्सी गई
लखनऊ की सफाई व्यवस्था पर फूटा मंत्री का गुस्सा: निरीक्षण में मिली गंदगी, अधिकारियों का कटा वेतन
शादी में रहमान डकैत की धमाकेदार एंट्री, स्टाइल देख दंग रह गए मेहमान
DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली का खेल? अरुण जेटली स्टेडियम पर मंडराया संकट
IPL 2026: आज होगा पहला डबल हेडर, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, कप्तान रुतुराज का फूटा गुस्सा, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा
आपका बेटा ट्रंप के पास ज्यादा खतरे में है... , लापता अमेरिकी पायलट की मां को ईरान की तीखी नसीहत