लखनऊ। योगी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था में भारी खामियां मिलने पर मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
भूतनाथ मार्केट में दिखी बदहाली निरीक्षण के दौरान जब मंत्री इंदिरा नगर के भूतनाथ मार्केट पहुंचे, तो वहां का नजारा देख वे दंग रह गए। सार्वजनिक शौचालयों में भारी गंदगी मिली और उसके ठीक पास कूड़े के ढेर लगे हुए थे। शहर को स्वच्छ बनाने के दावों की सच्चाई मंत्री के सामने आते ही पोल खुल गई।
अधिकारियों पर गिरी गाज व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर मंत्री खन्ना ने कड़ी नाराजगी जताई। जोनल सेनेटरी ऑफिसर अजीत राय और सफाई व खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा का दो-दो दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद थीं, लेकिन बदहाली को देख वे भी इस पर कोई सफाई नहीं दे सकीं।
सफाई संस्था पर भी जुर्माना कूड़ा प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली संस्था मेसर्स लखनऊ स्वच्छता अभियान के खिलाफ भी मंत्री ने जुर्माने के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जिन इलाकों में गंदगी मिली है, वहां के सुपरवाइजरों की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि उन पर भी जवाबदेही तय की जा सके।
पहले भी झेल चुके हैं फटकार यह पहला मौका नहीं है जब लखनऊ की सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री ने सख्ती दिखाई हो। इससे पहले 14 जनवरी को भी गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए थे और संबंधित जोन के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी।
मंत्री ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
*VIDEO | Lucknow: Garbage heaps and dirty toilets found during a surprise inspection prompt Minister Suresh Khanna and Mayor Sushma Kharakwal to order immediate action. pic.twitter.com/00Zq3KsGzI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2026
NMACC के 3 साल: नीता अंबानी ने बताया भारतीय संस्कृति में 3 का रहस्य
ईरान की बड़ी सैन्य कार्रवाई: अमेरिकी F-15 और A-10 फाइटर जेट्स को मार गिराया, 20 साल बाद अमेरिका को लगा तगड़ा झटका
गैस की किल्लत पर आप का सरकार से तीखा सवाल: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, तो लोग लाइनों में क्यों?
नासिक कुआं हादसा: सीएम फडणवीस बोले- अगर दीवार ऊंची होती तो बच जातीं 9 जानें , मुआवजे का ऐलान
योगी का ‘मिशन शिक्षा’: काशी से शुरू हुआ ‘स्कूल चलो अभियान’, बोले- एक भी बच्चा न रहे शिक्षा से दूर
एग्रीस्टैक (AgriStack): करोड़ों किसानों को मिली डिजिटल पहचान, अब खेती-किसानी होगी स्मार्ट और पारदर्शी
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पेंटागन में तहलका: अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज की कुर्सी गई
बलोचों का भारत को ऑफर : आजादी मिली तो देंगे तीन बड़ी सौगातें, बदल जाएगा भूगोल!
स्पेन में भारतीय फुटबॉल का चमत्कार : मिनर्वा अकादमी ने लिवरपूल को 6-0 से रौंदा
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें