मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने अपनी स्थापना के तीन शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर शुक्रवार को आयोजित भव्य जश्न में बिज़नेस जगत के दिग्गजों और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।
भारतीय संस्कृति में 3 का विशेष महत्व समारोह के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति में अंक 3 के गहरे महत्व को साझा किया। उन्होंने कहा, हमारे कल्चर में तीन का विशेष स्थान है। जैसे त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश), त्रिदेवी (सरस्वती, लक्ष्मी, काली) और त्रिवेणी (गंगा, यमुना, सरस्वती)।
कला और कलाकारों को वैश्विक पहचान नीता अंबानी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि NMACC का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध कला और संस्कृति को विश्व मंच पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि हम न केवल वैश्विक स्तर की कला को भारत ला रहे हैं, बल्कि अपने स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्या है NMACC? बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में स्थित यह सांस्कृतिक केंद्र 31 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। यह भारत का एक विश्वस्तरीय बहु-विषयक केंद्र है, जिसे रिलायंस फाउंडेशन द्वारा भारतीय विरासत के प्रति समर्पित किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 120 करोड़ रुपये है।
अत्याधुनिक सुविधाओं का केंद्र NMACC की वास्तुकला और तकनीकी क्षमता इसे खास बनाती है:
इस कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों का आभार जताते हुए नीता अंबानी ने अपनी कामना व्यक्त की कि भारत की संस्कृति और धरोहर का प्रसार पूरी दुनिया में हो।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के शानदार तीन साल पुरे होने पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति में तीन का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि हमारे कल्चर में तीन का विशेष महत्व है, जैसे त्रिमूर्ति- ब्रह्मा, विष्णु, महेश. इसके अलावा त्रिदेवी… pic.twitter.com/ebq4ySo9wR
— News Nation (@NewsNationTV) April 4, 2026
लेह में अनोखी नीलामी: ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए 25 हजार में बिका एक अंडा
सीएसके की बदहाली पर भड़के अश्विन: टीम के पास कोई प्लानिंग नहीं, सिर्फ वाइड यॉर्कर का खेल
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!
अमृत भारत एक्सप्रेस का नया अवतार: अब सफर होगा और भी आरामदायक और सुरक्षित
नोटों के बिस्तर पर डॉक्टर और आठवीं पास नकली सर्जन : कानपुर किडनी कांड के खौफनाक खुलासे
भोदूबाबा का CDR कांड: अंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे को घेरा, उठाए गंभीर सवाल
बारामती उपचुनाव: संजय राउत का बड़ा ऐलान, सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस को दिया ग्रीन सिग्नल
पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा: कांग्रेस ने ली पाकिस्तान की मदद
ऋषभ पंत का करिश्माई शॉट: लखनऊ की जीत से भावुक हुए संजीव गोयनका, मैदान पर छाए जज्बात
भाजपा स्थापना दिवस: इंडिया फर्स्ट के मंत्र के साथ 2047 के लक्ष्य पर PM मोदी की नजर