रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच उत्साह है। इस बीच रणबीर ने अपनी बेटी राहा से जुड़ी एक बेहद प्यारी बात साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
राहा की क्यूरियोसिटी ने जीत लिया दिल रणबीर ने बताया कि जब भी वह रामायण की शूटिंग खत्म करके घर लौटते थे, तो राहा उनसे फिल्म की कहानियां सुनती थी। महज साढ़े तीन साल की राहा बेहद मासूमियत से उनसे पूछती थी— क्या आज आपने हनुमान के साथ शूट किया? क्या आज आप सीता से मिले? रणबीर के अनुसार, राहा का रामायण की कहानियों के प्रति यह गहरा जुड़ाव यह दर्शाता है कि हमारी संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं।
4 साल पहले ठुकरा दिया था ऑफर कम ही लोग जानते हैं कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए शुरुआत में मना कर दिया था। करीब 4 साल पहले जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, तो उन्हें लगा कि वह इस महान किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पिता बनने के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने महसूस किया कि उन्हें खुद को बेहतर बनाना चाहिए और यह किरदार उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
ग्लोबल स्टेज पर रामायण रणबीर का मानना है कि रामायण सिर्फ भारत की कहानी नहीं है, बल्कि इसे दुनिया के हर कोने तक पहुंचना चाहिए। उनका लक्ष्य इस पौराणिक गाथा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना है ताकि हर वर्ग का दर्शक इससे जुड़ सके। रणबीर के लिए भगवान राम का किरदार निभाना और उसी दौरान पिता बनने का अनुभव एक आध्यात्मिक बदलाव जैसा रहा है।
धमाकेदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश रावण , सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखेंगे। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
Ranbir returns home after shooting Ramayana and tells Ramayana stories to Raha and she asks him Did you shoot with Hanuman today? Did you shoot with Sita today? What did you shoot today? and he said that she has so much interest towards the story. #RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/el9NKbUSpV
— RK 🏹 (@_RK88Varun_) April 3, 2026
47 साल पहले जब ईरान में मुंह की खाकर लौटा था अमेरिका: ऑपरेशन ईगल क्लॉ की नाकामी का काला अध्याय
पत्नी पर हमले के बाद भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस पर लगाए पाकिस्तान से सांठगांठ के गंभीर आरोप
असम में गरजे पीएम मोदी: कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान के सुर में बोलने का आरोप
धुरंधर 2 की आंधी में उड़े बॉलीवुड के होश, जाकिर खान ने सरेआम खोली इंडस्ट्री की पोल
RCB के खिलाफ हार के बाद भड़के कोच फ्लेमिंग, इम्पैक्ट प्लेयर नियम को बताया क्रिकेट का दुश्मन
चांद का वो रहस्यमयी हिस्सा जो 50 साल से था ओझल, नासा ने पहली बार दुनिया को दिखाया
ईरान का ट्रंप पर करारा प्रहार: अभद्र धमकी का दिया मलबे वाली तस्वीरों से जवाब
हैदराबाद पर जीत के बाद गदगद हुए संजीव गोयनका, ऋषभ पंत को लगाया गले
6,6,6 की आंधी: टिम डेविड के तूफानी आठ छक्कों से दहला चिन्नास्वामी, रचा इतिहास
विराट कोहली ने मैदान पर जीता सबका दिल: सरफराज खान के लिए जो किया, वीडियो हुआ वायरल