आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस बड़ी कामयाबी के बीच मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के तथाकथित दिग्गजों पर जमकर निशाना साधा है।
चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के मंच पर आलिया भट्ट और सुनील ग्रोवर के सामने जाकिर खान ने इंडस्ट्री की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले सितारे असल में इस सफलता से अंदर तक जल रहे हैं।
जाकिर ने तंज कसते हुए कहा, चाहे आप कितनी भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगा लें या इंटरव्यू में इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बता दें, सच तो यही है कि फिल्म की कामयाबी से सबकी बुरी तरह जली है। बम तो ल्यारी में फूटे थे, लेकिन उसका धुआं बांद्रा से जुहू तक उठता दिखाई दे रहा है।
धुरंधर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने 1300 करोड़ कमाए थे, लेकिन 19 मार्च को रिलीज हुए इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दुनियाभर में 1500 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ यह फिल्म घरेलू बाजार में 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले भाग में जहां हमजा को ल्यारी के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करते हुए दिखाया गया था, वहीं दूसरे पार्ट में उसके अतीत के रहस्यों को उजागर किया गया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमजा ल्यारी की सत्ता संभालता है और भारत के लिए खतरा बने पाकिस्तानी आतंकी নেটवर्क को जड़ से खत्म करता है। अपनी दमदार पटकथा और शानदार अभिनय के कारण यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
Zakir Khan at Screen Awards naming and shaming Bollywood for DHURANDHAR.
— Junior Ranveer (@itsSmitBhatt) April 5, 2026
This is the power of Real Cinema 🔥🔥#Dhurandhar #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/hYIl8I3Awp
बिहार यूनिवर्सिटी के VC आवास पर बम धमाका: पुलिस की नाक के नीचे अपराधियों का दुस्साहस
25 हजार में बिका एक अंडा: ईरान की मदद के लिए लेह में दिखी अनोखी मिसाल
सावधान! दिल्ली-NCR समेत देश के बड़े हिस्से में बिगड़ेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस
अलविदा मिसाइल मैन: ब्रह्मोस और जिरकॉन जैसी घातक मिसाइलों के जनक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन
भारत-चीन संबंधों में नई आहट: 5 साल बाद शंघाई पहुंचा भारतीय बिजनेस डेलिगेशन, क्या पिघलेगी बर्फ ?
बंगाल चुनाव का बिगुल: बेहाला में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़, TMC उम्मीदवार पर FIR से गरमाई सियासत
IPL 2026: जीत की हैट्रिक की तलाश में पंजाब, केकेआर को पहली जीत का इंतजार
RCB से मिली लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मानी अपनी गलती, छलका दर्द
हवा में उड़कर ऋषभ पंत ने लपके हैरतअंगेज कैच, बल्ले से बरपाया कहर और टीम को दिलाई शानदार जीत