मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत से ईरान के लिए मानवीय सहायता का दौर जारी है। इसी क्रम में लद्दाख के लेह जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां ईरान के युद्ध प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए एक अंडे की बोली 25 हजार रुपये तक पहुंच गई।
अंडे की नीलामी का भावनात्मक सच लेह के निवासी शब्बीर हुसैन ने यह अंडा 25 हजार रुपये में खरीदा। बाजार में जिस अंडे की कीमत महज 10 रुपये है, उसके इतने बड़े दाम चुकाने के पीछे की वजह मानवीय संवेदना है। शब्बीर ने बताया कि यह रकम किसी अंडे के लिए नहीं, बल्कि युद्ध के कारण पीड़ित ईरान के बच्चों की मदद के लिए दी गई है।
नेता के आदेश का पालन करेंगे शब्बीर हुसैन ने कहा, ईरान में बच्चों पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए मैंने यह कदम उठाया। हम ईरान के लोगों के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हैं। हम अपने समुदाय के साथ खड़े हैं और अपने नेता के हर आदेश का पालन करने के लिए संकल्पित हैं।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से भारी समर्थन ईरान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को देखते हुए लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। विभिन्न शिया संगठनों की अपील के बाद लोग नकद राशि के साथ-साथ सोने और अपने गहने तक दान कर रहे हैं। ईरान के दूतावास ने भी इन लोगों के जज्बे को सलाम किया है।
दूतावास ने जताया आभार ईरानी दूतावास ने भारत, विशेषकर कश्मीर के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों द्वारा अपने पिगी बैंक से पैसे निकालने के वीडियो साझा करते हुए कहा, कश्मीर के नेक लोगों का सहयोग अविस्मरणीय है। ईरान इस एकजुटता को कभी नहीं भूलेगा। शुक्रिया, भारत।
बता दें, मार्च 2026 में ईरान की ओर से आर्थिक सहयोग की अपील के बाद से ही पूरे भारत में युद्ध प्रभावितों की मदद के लिए करोड़ों रुपये का चंदा जुटाया जा चुका है।
*#WATCH | Leh, Ladakh: People of Leh district give different types of donations for Iran victims. During this, one egg was auctioned for Rs 25 thousand.
— ANI (@ANI) April 5, 2026
A local resident, Shabir Hussain, says, ... Everyone knows that the price of an egg is Rs 10. I didn t pay Rs 25 thousand… pic.twitter.com/yGSD4NVXRc
असम में गरजे पीएम मोदी: भाजपा जो कहती है, वो करती है , महिला आरक्षण पर की यह बड़ी अपील
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट: अप्रैल में महसूस होगी दिसंबर की ठंड, 10 अप्रैल तक रहेगा खराब मौसम
कल फिर बिगड़ेगा मौसम: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
विराट का नो लुक सिक्स और अनुष्का का रिएक्शन: मैदान पर छाया किंग कोहली का जादू
ईरान से पायलट के रेस्क्यू के बाद रूबियो का सनसनीखेज वीडियो: ही इज राइजन कहकर खड़े किए सवाल
IPL 2026: आवेश खान की हरकत से मचा बवाल, क्या LSG की जीत बदल सकती थी हार में?
होर्मुज संकट के बीच तंजानिया पहुंचा भारतीय जंगी जहाज: क्या गैस संकट का समाधान बनेगा यह अफ्रीकी देश?
बम ल्यारी में फूटा, धुआं बांद्रा में : धुरंधर 2 की सफलता पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर तीखा तंज
क्या टीम इंडिया में फिर गरजेगा शमी का तूफान? IPL में कहर बरपाते ही फैंस ने घेरे गंभीर-अगरकर
6 अप्रैल 2026: यूपी में मौसम का डबल अटैक , तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट