आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। इस मैच के असली हीरो अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे, जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। शमी ने नई गेंद से आग उगलते हुए हैदराबाद के दोनों खतरनाक ओपनर्स—अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड—को सस्ते में पवेलियन भेज दिया।
शमी ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 9 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी सटीक लाइन-लेंथ के आगे हैदराबाद की टीम पावरप्ले में ही 22 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष करती नजर आई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शमी की इस घातक वापसी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। फैंस ने हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता प्रमुख अजीत अगरकर पर जमकर निशाना साधा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फैंस का कहना है कि शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को एक साल से अधिक समय तक टीम से बाहर रखना समझ से परे है।
क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि ईगो को किनारे रखकर सेलेक्टर्स को शमी को वापस टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए। प्रशंसकों ने तंज कसते हुए कहा, क्या सेलेक्टर्स को शमी की ये फॉर्म दिख रही है, या उनके टीवी की स्क्रीन खराब है?
भले ही शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में 37 विकेट चटकाए।
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी ने 90 रन देकर 8 विकेट लिए थे। इन आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि उनकी फिटनेस और लय अभी भी बेहतरीन है। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस अटैक की कमान संभालने वाले शमी अब एक बार फिर भारतीय जर्सी में वापसी के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
*Indian Selectors thinks Shami is finished…
— isahilraina (@isahilraina) April 5, 2026
Mohammed Shami:
Abhishek Sharma? Out.
Travis Head? Out.
Statement delivered vs Sunrisers Hyderabad 🔥#SRHvsLSG pic.twitter.com/QBkZEqsUrQ
शर्मनाक: पाकिस्तानी यूट्यूबर ने लाइव कैमरे पर भारतीय पत्रकार पर तानी बंदूक, फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
चित्रकूट यात्रा अब और भी आसान: सर्किट हाउस की बुकिंग हुई ऑनलाइन
अब इलाज के लिए जमीन बेचने की मजबूरी नहीं: इंसेफ्लाइटिस के खात्मे पर CM योगी का बड़ा दावा
राहुल बनर्जी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा टॉलीवुड, सितारों का फूटा गुस्सा
Android God Mode का कहर: फोन का गॉड बनकर खाली कर रहा है बैंक खाते, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
गुजरात के लोग अनपढ़ और मूर्ख : खरगे के विवादित बयान से गर्माया केरलम का सियासी पारा
चलती ट्रेन पकड़ने की जिद पड़ी भारी: प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा युवक, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
जसप्रीत बुमराह ने मुकेश कुमार को दिया ग्लेन मैक्ग्रा का खिताब, वायरल वीडियो में दिखी शानदार बॉन्डिंग
अमृत भारत एक्सप्रेस: आम यात्रियों को मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुविधा, नए कोच का फर्स्ट लुक आया सामने