केरलम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इडुक्की में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों पर एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है।
क्या बोले खरगे? रैली के दौरान खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा, केरलम के लोग बेहद शिक्षित और चतुर हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। मोदी जी और विजयन, आप शायद गुजरात या बाकी जगहों के अनपढ़ लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरलम की जनता के साथ ऐसा नहीं चलेगा।
पीएम मोदी और विजयन की तुलना खरगे ने अपने संबोधन में यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और पिनाराई विजयन एक ही राह पर चल रहे हैं। उनका दावा था कि दोनों नेताओं की कार्यशैली में अपनी-अपनी पार्टियों के अलावा कोई खास अंतर नहीं है। इस बयान के जरिए उन्होंने केरलम की जनता को भाजपा और लेफ्ट, दोनों से सावधान रहने की अपील की।
सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार खरगे के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अगर आपको गुजरात और उत्तर भारत के लोग कम समझदार लगते हैं, तो महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आप उन सभी का अपमान कर रहे हैं? त्रिवेदी ने इसे कांग्रेस की भारत को बांटने वाली सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया।
भाजपा का गुस्सा और बांटो और राज करो का आरोप भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस को घेरा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि खरगे का बयान पूरे उत्तर भारत का अपमान है और यह कांग्रेस की पुरानी बांटो और राज करो की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी क्षेत्र, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रही है।
चुनाव पर क्या होगा असर? 140 सीटों वाली केरलम विधानसभा के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खरगे का यह बयान अब चुनाव के मुख्य मुद्दों से हटकर उत्तर बनाम दक्षिण की बहस में तब्दील होता दिख रहा है। भाजपा इस मुद्दे को चुनाव प्रचार के दौरान भुनाने में जुट गई है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।
#WATCH | Idukki, Keralam: Congress National President Mallikarjun Kharge says, Don t misguide the people of Keralam. They are very clever, they are educated. Modi ji, Vijay (Pinarayi Vijayan), you both can fool people who are illiterate in Gujarat or in other places, but you… pic.twitter.com/hXyMWS1qg3
— ANI (@ANI) April 5, 2026
अगले तीन घंटों में इन राज्यों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
अमृत भारत एक्सप्रेस: आम यात्रियों को मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुविधा, नए कोच का फर्स्ट लुक आया सामने
सहारनपुर का मदरसा बना यातना गृह : 10 साल के मासूम को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
अब राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले: 5 नहीं, प्रति व्यक्ति को मिलेगा 10 किलो अनाज!
जसप्रीत बुमराह ने मुकेश कुमार को दिया ग्लेन मैक्ग्रा का खिताब, वायरल वीडियो में दिखी शानदार बॉन्डिंग
आर्टेमिस II: इतिहास के करीब मानव, चंद्रमा की दो-तिहाई यात्रा पूरी
चित्रकूट यात्रा अब और भी आसान: सर्किट हाउस की बुकिंग हुई ऑनलाइन
पायलट को बचाने की भारी कीमत : ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन में 5 कमांडो ढेर?
ओडिशा में भूकंप से थरथराई धरती: CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, घरों से बाहर भागे लोग
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी रेस्क्यू मिशन पर हमला, C-130 विमान मार गिराया; 5 की मौत