मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच ईरान ने शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को अमेरिका को बड़ा झटका दिया। ईरान ने दो अमेरिकी सैन्य विमानों (F-15) को मार गिराया। इस घटना के बाद एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। इस घटना ने क्षेत्र में युद्ध के हालात को और अधिक विस्फोटक बना दिया है।
मां की अपील पर ईरान का विवादित जवाब लापता पायलट की मां ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए प्रार्थना की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि उनका बेटा फाइटर पायलट है और उन्हें अभी तक उसकी कोई खबर नहीं मिली है। इस भावुक पोस्ट के जवाब में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावासों ने बेहद तीखी और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप के साथ ज्यादा खतरा है पाकिस्तान स्थित ईरानी दूतावास ने X पर लिखा, यह सुनिश्चित करें कि आपके बेटे ईरान की हिरासत की तुलना में ट्रंप के शासन में ज्यादा खतरे में हैं। प्रार्थना करें कि उन्हें अमेरिकी बचाव दल खोजने के बजाय ईरान ही बंदी बनाकर रखे। दूतावास ने दावा किया कि एक सभ्य और मुस्लिम राष्ट्र होने के नाते वे बंदियों के साथ गरिमा से पेश आते हैं।
हम अमेरिका की तरह स्टोन एज में नहीं जीते वहीं, दक्षिण अफ्रीका में ईरान के दूतावास ने और भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ईरान में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के अस्तित्व में आने से सदियों पहले ही युद्धबंदियों के अधिकार तय कर दिए गए थे। हम अपने सहयोगियों की तरह बर्बर व्यवहार नहीं करते। हमारी एक महान ईरानी सभ्यता है, हम अमेरिका की तरह स्टोन एज (पाषाण युग) में नहीं जीते।
क्या है हालात? ईरान के इस आक्रामक रुख ने वैश्विक स्तर पर बहस छेड़ दी है। एक तरफ जहाँ लापता पायलट की मां अपने बेटे को लेकर चिंतित है, वहीं ईरान इन बयानों के जरिए वैश्विक मंच पर अपनी मानवीय छवि पेश करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Be sure your sons are more in danger with DJ Trump than in custody in Iran.
— Embassy of IR Iran Pakistan (@IraninIslamabad) April 4, 2026
Pray he s kept captive by Iran than found by US rescue teams!
As Muslim and civilised Iranians, We know how to treat captives in custody with dignity and respect. https://t.co/On6aVF7l6C pic.twitter.com/9mRsq08MUt
थार की जानलेवा लापरवाही: बैक गियर में दादी को कुचला, दीवार और कार के बीच दबकर मौत
क्या बुशहर न्यूक्लियर प्लांट बनेगा मिडिल ईस्ट का चेरनोबिल ? ईरान की चेतावनी से खाड़ी देशों में खलबली
PSL 2026: 20 वर्षीय मुहम्मद इस्माइल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ओवर में लुटा दिए 26 रन
दिनदहाड़े सब्जी वाले की गर्दन दबाकर लूट, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
कर्मा का जोरदार प्रहार: ट्रैक्टर जलाने निकला था शख्स, खुद ही आग का गोला बन गया!
लापता अमेरिकी पायलट पर ईरान का तंज: ट्रंप से ज्यादा हमारे पास सुरक्षित है आपका बेटा
कार चला रहीं दीदी ने मारी बाइक को टक्कर, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा; देखें वीडियो
क्या कोलकाता पुलिस ममता बनर्जी के लिए कर रही है प्रचार? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग
घायल हूं इसलिए घातक हूं : राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, राजनीतिक गलियारों में खलबली
नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत