ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाए जाने की खबरों ने न केवल ईरान, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र (GCC) के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस स्थिति को लेकर वैश्विक समुदाय को गंभीर चेतावनी दी है।
ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर उनके बुशहर न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया है। अराघची के अनुसार, इस प्लांट पर अब तक चार बार हमले किए जा चुके हैं। यदि इन हमलों से रिएक्टर को कोई बड़ी क्षति पहुंचती है, तो परमाणु रिसाव की स्थिति पैदा हो सकती है, जो ईरान से कहीं ज्यादा उसके पड़ोसी देशों के लिए काल बन सकती है।
मौसम विज्ञान के मॉडल्स बताते हैं कि यदि बुशहर से रेडियोएक्टिव रिसाव होता है, तो हवाओं का रुख सीधे कुवैत, बहरीन, कतर और यूएई की ओर है। इससे कुवैत सिटी, मनामा, दोहा और अबू धाबी जैसे शहरों में रहने वाले लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि रेडिएशन के कारण इन देशों की राजधानियां रहने लायक नहीं बचेंगी, जिससे भारी पलायन और मानवीय त्रासदी की स्थिति बन सकती है।
अराघची ने पश्चिमी देशों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए यूक्रेन के जापोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि जब जापोरिजिया के पास लड़ाई हुई थी, तो पूरी दुनिया ने शोर मचाया था, लेकिन बुशहर पर हमले को लेकर पश्चिम पूरी तरह चुप है। ईरान इसे एक बड़ी साजिश करार दे रहा है, जहां न केवल ईरान की अर्थव्यवस्था, बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यावरण को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह संकट भारत के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है। यदि वहां परमाणु विकिरण का संकट पैदा होता है, तो तेल और गैस की सप्लाई चेन पूरी तरह ठप हो सकती है। इसके अलावा, इन देशों में बसे लाखों भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित निकासी का संकट भारत के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो जाएगा।
ईरान की चेतावनी ने अब इजरायल-अमेरिका और शेष दुनिया के सामने यह सवाल छोड़ दिया है कि क्या वे एक ऐसी परमाणु आपदा को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र का नक्शा बदल सकती है?
Remember the Western outrage about hostilities near Zaporizhzhia Nuclear Power Plant in Ukraine?
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 4, 2026
Israel-U.S. have bombed our Bushehr plant four times now. Radioactive fallout will end life in GCC capitals, not Tehran.
Attacks on our petrochemicals also convey real objectives. pic.twitter.com/onGCgkJFjt
संस्कार उम्र से बड़े हैं! वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर दिखा ऐसा अंदाज, आशीष नेहरा के पैर छूकर जीता सबका दिल
लापता अमेरिकी पायलट पर ईरान का तंज: ट्रंप से ज्यादा हमारे पास सुरक्षित है आपका बेटा
खूंखार कुत्ते का डेयरी में तांडव: 30 सेकंड में मचाई दहशत, कई लोग बुरी तरह जख्मी
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!
युद्ध के बीच सी-फेसिंग विला का अजीबोगरीब ऑफर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- मिसाइल फ्री है क्या?
राजस्थान: खेत बने बर्फ के मैदान , बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी
यहां सब जानवर हैं, मरने दो : ट्रक ड्राइवर की मौत पर पूर्व सांसद अनिल वारसी का तीखा प्रहार
चलती ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी, प्लेटफॉर्म और बोगियों के बीच घिसटता रहा शख्स
कार डिलीवरी के दौरान महिला का ऐसा अंदाज, जिसने जीत लिया सबका दिल
रामायण में रणबीर कपूर का डबल धमाका : भगवान राम के साथ निभाएंगे यह बड़ा किरदार