रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हाल ही में फिल्म की एक झलक (Glimpse) सामने आने के बाद दर्शकों में उत्साह और वीएफएक्स (VFX) की गुणवत्ता को लेकर बहस छिड़ गई है।
रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने खुद अपने रोल को लेकर स्थिति साफ कर दी है। अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि क्या रणबीर फिल्म में डबल रोल निभाएंगे? इस पर एक्टर ने मुहर लगाते हुए कहा कि वे फिल्म में न केवल भगवान राम, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे।
दो अलग अवतार, दो अलग चुनौतियां रणबीर ने बताया कि भगवान राम और भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के दो भिन्न अवतार हैं। दोनों के स्वभाव, उद्देश्य और व्यक्तित्व में जमीन-आसमान का अंतर है। इन दोनों किरदारों को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर काफी काम किया है।
एक साल की कड़ी मेहनत रणबीर के अनुसार, शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने पूरे एक साल तक इन किरदारों को समझने में बिताए। उन्होंने कहा, एक एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज से ज्यादा इन किरदारों की भावनाओं और उनके प्रतीकात्मक महत्व को समझना जरूरी था। मैंने यह जानने की कोशिश की कि उनका जीवन का मकसद क्या था।
फिल्म की स्टार कास्ट और बजट नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण में रणबीर के अलावा कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखेंगी, वहीं रावण के किरदार में सुपरस्टार यश नजर आएंगे। इसके अलावा, सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म का काम जोरों पर है और रणबीर ने इसके दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू कर दिया है।
Ranbir Officially Confirms He is Playing Bhagwan Parshuram!#Ramayana pic.twitter.com/n2WxVroeP0
— RK🐰 (@rksbunny) April 3, 2026
भाभी जी की दबंगई: डिलीवरी बॉय से छीना गैस सिलेंडर, हाथ में पत्थर लेकर दी धमकी
बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां है : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल का मैसेज? जानें इस वायरल वीडियो का पूरा सच
बिहार के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, सड़क पर उतरा लोगों का गुस्सा
हरिजन शब्द का इस्तेमाल पड़ा भारी, अभिनेता राकेश बेदी ने मांगी माफी
चुनावी रण के लिए निकले जांबाज: अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेकर CRPF का काफिला रवाना
7 अप्रैल को पावर प्लांट और ब्रिज का खात्मा: ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी
दुनिया को युद्ध नहीं, शांति की दरकार: ईरान के प्रतिनिधि ने भारत की भूमिका को सराहा
मुंबई का मलाड दहला: धार्मिक गाने पर छिड़ा विवाद, खूनी झड़प में 8 गिरफ्तार
मैं सीएम की रेस में नहीं, सेवक बनने की दौड़ में हूं : विजय सिन्हा का बड़ा बयान