अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़े तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि यदि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को नहीं खोला, तो 7 अप्रैल (मंगलवार) को उसके पावर प्लांट और पुलों पर भीषण हमले किए जाएंगे।
पावर प्लांट डे और ब्रिज डे की धमकी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान के पास समझौता करने का आखिरी मौका है। उन्होंने 7 अप्रैल के दिन को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे का नाम दिया है। अमेरिका ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए 10 दिन की डेडलाइन दी थी, जो सोमवार को खत्म हो रही है।
बातचीत नाकाम, नरक जैसे हालात की चेतावनी पिछले 10 दिनों से पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के माध्यम से चल रही कूटनीतिक बातचीत बेनतीजा रही है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने रास्ता नहीं खोला, तो उसे नरक जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ईरान के बिजली, पानी और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी है।
करज शहर में हालिया हमले का असर हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के करज शहर में स्थित ऐतिहासिक B1 ब्रिज पर दो जोरदार हमले किए थे। 1050 मीटर लंबा और लगभग 3,800 करोड़ की लागत से बना यह पुल पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हमले में दो लोगों की मौत भी हुई थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस पुल के गिरने का वीडियो भी साझा किया था।
ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी इन धमकियों के बीच ईरान ने इसे युद्ध अपराध करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। तेहरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने हमला किया, तो वह इजराइल और खाड़ी देशों के प्रमुख ठिकानों पर जोरदार जवाबी कार्रवाई करेगा।
क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट? होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर जारी गतिरोध ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हलचल बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि क्या 7 अप्रैल की डेडलाइन से पहले कोई समाधान निकलता है या स्थिति युद्ध की ओर मुड़ जाती है।
US President Donald Trump posts on Truth Social, ...It is time for Iran to make a deal before it is too late and there is nothing left of what still could become a great country... pic.twitter.com/CrmxmVluPU
— ANI (@ANI) April 2, 2026
एक अकेला कुत्ता, दहशत में पूरी टोली: 30 सेकंड में मचाया ऐसा कोहराम
IPL 2026: छक्कों की बरसात, ये हैं इस सीजन के टॉप-5 सिक्सर किंग
चिन्नास्वामी के अब दो नए गॉड : द्रविड़ और कुंबले के नाम पर रखे गए स्टेडियम के छोर
क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी रेस्क्यू विमान? मिडिल ईस्ट में हाई-वोल्टेज जंग का नया मोड़
ट्रेन में सवार हुई शाही बारात, बोगी बनी चलती-फिरती शादी का जश्न
ओडिशा में भूकंप से थरथराई धरती: CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, घरों से बाहर भागे लोग
धुरंधर 2 में दाऊद की फोटो का सच: AI या असली शख्स, अभिनेता दानिश इकबाल ने खोला बड़ा राज
7 अप्रैल को पावर प्लांट और ब्रिज का खात्मा: ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी
तलाक का जश्न: मेरठ में बेटी के घर वापसी पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की दी धमकी