मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ा सैन्य विवाद खड़ा हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी पायलट को बचाने आए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिका के कई विमानों को मार गिराया है। दूसरी ओर, अमेरिका ने अपने पायलट को सुरक्षित बचा लेने की पुष्टि की है।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने दावा किया कि इस्फहान के दक्षिण में अमेरिका का रेस्क्यू मिशन पूरी तरह विफल रहा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान ईरान ने अमेरिका के दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 सपोर्ट विमान को मार गिराया। ईरान का आरोप है कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है।
तमाम दावों के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि उनके लापता पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है। ट्रंप ने कहा, यह अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक था। हमारा ऑफिसर सुरक्षित है, हालांकि वह घायल है लेकिन जल्द ही ठीक हो जाएगा। बता दें, यह पायलट दो दिन पहले एक F-15E फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद से लापता था।
पायलट के लापता होने के तुरंत बाद ईरान ने उसे पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। ईरान ने पायलट की जानकारी देने वाले को 60,000 डॉलर के इनाम का लालच भी दिया था। इस्फहान के एक परित्यक्त हवाई अड्डे पर हुए इस ऑपरेशन में सैकड़ों विशेष अमेरिकी कमांडो शामिल थे, जिन्होंने ईरान की सीमा में घुसकर इस हाई-रिस्क मिशन को अंजाम दिया।
ईरान के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास और अन्य अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर विमानों के मलबे की तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं, अमेरिका इसे अपने सैन्य कौशल और अपने सैनिक को वापस लाने की नैतिक जीत के रूप में देख रहा है। फिलहाल, दोनों देशों के विपरीत दावों के बीच मिडिल ईस्ट का माहौल और अधिक विस्फोटक हो गया है।
Khatam al-Anbiya Headquarters:
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026
A rescue operation planned by Israel and the U.S. at an abandoned airport in Isfahan failed due to the timely intervention of our forces.#Iran #Israel #US #War pic.twitter.com/GL7fmxXiAS
केरल में गरजें अमित शाह: बोले- मोदी भेजते हैं चावल, कम्युनिस्ट लगाते हैं अपना ठेला
भाभी जी की दबंगई: डिलीवरी बॉय से छीना गैस सिलेंडर, हाथ में पत्थर लेकर दी धमकी
सहारनपुर का मदरसा बना यातना गृह : 10 साल के मासूम को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, सिराज को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास
तीन देशों के पासपोर्ट का दावा : असम सीएम की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी घमासान
अमेरिका बनाम ईरान: C-130 विमानों की तबाही का सच क्या है?
ईरान से पायलट के रेस्क्यू के बाद रूबियो का सनसनीखेज वीडियो: ही इज राइजन कहकर खड़े किए सवाल
ईरानी सरजमीं से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू: नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा- दोस्त तुम्हें सलाम
IPL 2026: प्रिंस यादव की घातक गेंद पर बिखरे ईशान किशन के स्टंप्स, संजीव गोयनका का खास रिएक्शन वायरल
राहुल बनर्जी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा टॉलीवुड, सितारों का फूटा गुस्सा