इस्फहान मिशन और रहस्य ईरान के इस्फहान के दक्षिणी इलाके में अमेरिकी सेना ने अपने लापता पायलटों को बचाने के लिए एक हाई-रिस्क सैन्य ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन कितना सफल रहा और कितना विनाशकारी, इसे लेकर अमेरिका और ईरान के दावों में जमीन-आसमान का फर्क है।
अपने ही विमानों को क्यों उड़ाया अमेरिका ने? अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू मिशन के दौरान दो C-130 विमान फंस गए थे। दुश्मन के हाथ में अत्याधुनिक तकनीक न लगे, इसके लिए अमेरिकी सेना ने खुद ही इन विमानों को नष्ट कर दिया। ये विमान गुप्त मिशनों और सैनिकों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
ईरान का दावा: हमने तबाह किए अमेरिकी जहाज दूसरी ओर, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा है कि उन्होंने केवल विमानों को फंसते हुए नहीं देखा, बल्कि उन्हें मार गिराया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को ईरान ने तबाह कर दिया है।
ट्रंप की दलील और तंज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक सफलता बताया है। उन्होंने दावा किया कि रात के अंधेरे में बेहद जोखिम भरे पहाड़ी इलाके से दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि अमेरिका का रेस्क्यू मिशन फेल रहा।
सोशल मीडिया पर जुबानी जंग ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलिबाफ ने जले हुए विमानों की तस्वीरें साझा कर अमेरिका पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, अगर अमेरिका को ऐसी तीन और जीत मिल जाएं, तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।
बढ़ती चुनौती और हवाई ताकत पर सवाल रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के कम से कम 7 विमान (जिनमें F-15E और A-10 भी शामिल हैं) नष्ट हो चुके हैं। इसने ट्रंप के उन दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका की हवाई ताकत को अजेय बताया था। फिलहाल, दोनों देशों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
If the United States gets three more victories like this, it will be utterly ruined. 👏 pic.twitter.com/jutDghVrjz
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 5, 2026
कल का मौसम: उत्तर भारत में बिगड़ेगा मिजाज, ओलावृष्टि और आंधी-बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
आवेश खान की बचकानी हरकत पर मचा बवाल, BCCI तक पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की शिकायत
हैदराबादी बिरयानी ने हेनरिक क्लासन को किया बेहाल, अर्जुन तेंदुलकर की पसंद ने छुड़ाए पसीने
जीत की खुशी या बदतमीजी? आरसीबी का विवादित पोस्ट देख भड़के धोनी के फैंस
IPL 2026: पूर्व चैंपियन टीमों का बुरा दौर, जीत के लिए तरस रही CSK, KKR और GT
क्या अर्शदीप सिंह को मिल गया है प्यार? एक टैटू ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
आर्टेमिस-2: चांद के डार्क साइड से एस्ट्रोनॉट्स का संदेश, ट्रंप ने दी भविष्य के स्पेस डोमिनेंस की हुंकार
BPSC AEDO भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का पूरा विवरण, जानें कैसे होगी आपकी परीक्षा
राजस्थान के लिए खुशखबरी: दिल्ली से विकास की बड़ी सौगात लाए मुख्य सचिव श्रीनिवास
ब्लाउज फाड़ लो और फंसा दो : कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान वायरल, चुनाव से पहले मचा बवाल