इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शमी की गेंदों ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने पारी का आगाज़ किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद, अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने खतरनाक ट्रेविस हेड (7) को पवेलियन भेजकर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही शमी ने IPL के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे 2023 के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शमी ने इस मामले में मोहम्मद सिराज (24 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।
2023 से अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के आंकड़े देखें तो स्थिति कुछ ऐसी है:
मुकाबले की बात करें तो शुरुआती झटकों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दबाव में दिखी। टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल क्लासेन (40) और नीतीश कुमार रेड्डी (29) क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
*☝️ Abhishek Sharma
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
☝️ Travis Head
Vintage #MohammadShami! #SRH’s dangerous duo is gone, and #LSG are off to a great start! 🔥#TATAIPL 2026 | #SRHvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/X6t7Rxs79d pic.twitter.com/CnjvNzYwqv
तीन देशों के पासपोर्ट का दावा : असम सीएम की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी घमासान
पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवार तय
आलोचना पर बोले ऋषभ पंत: कोई मैच परफेक्ट नहीं होता , जीत के बाद बताई टीम की रणनीति
आप में बढ़ा घमासान: राघव चड्ढा पर लगे मोदी-प्रेम के आरोप, सांसद बोले- घायल हूं, इसलिए घातक हूं
चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखा दिग्गज खिलाड़ियों का सम्मान, अब इन दो छोरों से पहचाने जाएंगे कुंबले और द्रविड़
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस
अगले तीन घंटों में इन राज्यों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
क्या सम्राट चौधरी के पास फरियाद ले जाना बेकार है? विजय सिन्हा के सामने युवक के जवाब से मचा ठहाका
मिडिल ईस्ट तनाव पर पाकिस्तान की शांति कोशिशें , ईरान ने दी सफाई, इजरायल ने किया किनारा
कश्मीर बना राजस्थान का बीकानेर! ओलावृष्टि के बाद रेगिस्तान में बिछी बर्फ की चादर