असम की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकता से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके पास एक नहीं, बल्कि तीन देशों के पासपोर्ट हैं।
कांग्रेस का दावा: अवैध नागरिकता और फरार होने की तैयारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह देश में किसी सिटिंग सीएम के परिवार के खिलाफ सबसे बड़ा खुलासा है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीएम की पत्नी के पास यूएई (UAE) का गोल्डन कार्ड है, साथ ही एंटीगुआ और मिस्र (Egypt) के पासपोर्ट भी हैं।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि भारत में दोहरी नागरिकता का कानून नहीं है, तो रिंकी भुइयां सरमा के पास विदेशी पासपोर्ट कैसे हैं? पार्टी ने इसे लुटेरों की सरकार करार देते हुए तंज कसा कि ये चुनाव हारने के बाद देश छोड़कर फरार होने की तैयारी है।
असम सीएम का पलटवार: निराधार और मनगढ़ंत झूठ
कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने इसे हताशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित देख कांग्रेस बौखला गई है और इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है।
सीएम ने स्पष्ट किया कि ये सभी दावे दुर्भावनापूर्ण और झूठे हैं। उन्होंने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि वे और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
कानूनी लड़ाई की तैयारी
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, पवन खेड़ा को उनके लापरवाह बयानों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
सीएम ने आगे कहा कि सच्चाई अदालत में साबित होगी और कांग्रेस प्रवक्ता को अपने कृत्यों के परिणाम भुगतने होंगे। बहरहाल, चुनाव से ठीक पहले लगे इन गंभीर आरोपों ने राज्य की चुनावी फिजा को पूरी तरह से गरमा दिया है। अब देखना यह है कि कानून इस पर क्या रुख अपनाता है।
असम की जनता पूछ रही है 👇🏼
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026
⦁ हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे?
⦁ भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती… pic.twitter.com/8sFH7hNF2n
रामगढ़: ईस्टर संडे पर गूंजे प्रार्थना के स्वर, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान में डूबा मसीही समुदाय
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की दी धमकी
ये छोटा सा ट्रेलर...पिक्चर अभी बाकी है ; राघव चड्ढा का AAP नेताओं पर तीखा पलटवार
झुकेगा नहीं के जोश में नीतीश का वार, क्लासेन की क्लास से संभली SRH की नैया
असम में ‘बीफ’ पर सियासी संग्राम: सीएम हिमंत की चेतावनी, एजेपी उम्मीदवार ने लगाए गंभीर आरोप
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल गिराने का पाकिस्तानी दावा निकला फर्जी , अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली पोल
बंगाल चुनाव: TMC के उर्दू मेनिफेस्टो पर घमासान, गिरिराज सिंह का आरोप- शरिया कानून का एजेंडा
बदला ऐसा कि दुनिया देखती रह गई: तुषार देशपांडे ने राशिद खान को उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब
आर्टेमिस II: इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नासा का यह मिशन, 56 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने को तैयार
चांद का वो रहस्यमयी हिस्सा जो 50 साल से था ओझल, नासा ने पहली बार दुनिया को दिखाया