आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची रार अब सार्वजनिक हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है।
क्या है सौरभ भारद्वाज का आरोप? सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्होंने राघव चड्ढा की सोशल मीडिया टाइमलाइन को खंगाला, जिसमें बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट गायब मिलीं। भारद्वाज के अनुसार, चड्ढा के अकाउंट पर अब केवल प्रधानमंत्री की तारीफ वाली ही कुछ पोस्ट बची हैं। उन्होंने इसे चड्ढा के राजनीतिक रुख में बदलाव के तौर पर पेश किया है।
स्क्रिप्टेड कैंपेन के खिलाफ राघव का पलटवार इन आरोपों का जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने एक तीखा वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। चड्ढा ने कहा, पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं, मेरी आत्मा है। वीडियो के अंत में उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में मशहूर फिल्मी डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, घायल हूं, इसलिए घातक हूं। इसे पार्टी नेतृत्व के लिए एक खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
संसद से दूरी और उपनेता पद से हटाना विवाद उस समय गहराया जब पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया। पार्टी ने निर्देश दिए कि उन्हें अब पार्टी कोटे से बोलने का मौका न दिया जाए। आरोप है कि जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई, तब चड्ढा इलाज के नाम पर विदेश में थे, जो पार्टी नेतृत्व को नागवार गुजरा।
क्या टूट रही है आप ? आतिशी मार्लेना, अनुराग ढांडा और पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे बड़े नेता अब खुलकर चड्ढा पर पार्टी लाइन से भटकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि राघव चड्ढा पार्टी का अगला निशाना होंगे।
आगे क्या होगा? यह विवाद केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और विचारधारा की खींचतान को दर्शाता है। एक तरफ अनुशासन पर जोर देने वाला नेतृत्व है, तो दूसरी तरफ राघव चड्ढा जैसे युवा नेता जो अपनी स्वतंत्र छवि बनाने की कोशिश में हैं। अब सवाल यह है कि क्या यह अंतर्कलह पार्टी को और कमजोर करेगी या फिर कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगी।
राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब!
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 4, 2026
मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।
नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।
“Modi”… pic.twitter.com/sTodxW8YHd
सालार मसूद और आज के माफिया एक ही विचारधारा के: सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान को किया याद
तलाक को हार नहीं नई शुरुआत माना: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का किया स्वागत, वीडियो वायरल
WE GOT HIM! : ईरान के कब्जे से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने बताया इतिहास का सबसे साहसी मिशन
तमिलनाडु की बेटी अब अमेरिकी राजनीति में! जानिए कौन हैं वाशिंगटन डीसी की मेयर उम्मीदवार रिनी संपत
ट्रंप का तेहरान पर बड़ा हमला: ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी ढेर, वीडियो जारी कर किया दावा
पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवार तय
केरल रैली में गरजे पीएम मोदी: फिल्मों और CAA का जिक्र कर विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
मछली पर महासंग्राम: क्या माछ-भात तय करेगा बंगाल की सत्ता का रास्ता?
चांद के पास जिम का मजा: NASA के एस्ट्रोनॉट्स कैसे जीरो ग्रेविटी में बहा रहे हैं पसीना?
आर्टेमिस II: इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नासा का यह मिशन, 56 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने को तैयार