आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से आग उगल रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न केवल अपने खेल, बल्कि अपने व्यवहार के कारण भी सुर्खियों में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है।
आशीष नेहरा के पैर छूकर जीता दिल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान जैसे ही वैभव की नजर गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा पर पड़ी, वे तुरंत उनकी ओर दौड़ पड़े। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज के करीब पहुँचते ही वैभव ने झुककर उनके पैर छुए। वैभव के इस सम्मानपूर्वक व्यवहार से आशीष नेहरा भी गदगद हो गए और उन्होंने तुरंत युवा खिलाड़ी को गले लगा लिया।
फैंस ने दी जमकर तारीफ इस भावुक और सम्मानजनक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने लिखा, संस्कार उम्र से बड़े होते हैं, तो वहीं दूसरे ने कहा, वैभव का यह अंदाज साबित करता है कि वह जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं। फैंस वैभव के खेल के साथ-साथ उनके संस्कारों की भी जमकर सराहना कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 में वैभव का तूफानी फॉर्म वैभव का बल्ला आईपीएल 2026 में रनों की बारिश कर रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 305.88 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 52 रन ठोके थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े थे।
शानदार आंकड़ों का सफर वैभव ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 218.71 की स्ट्राइक रेट और 38 की औसत से 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतक और दो अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर सभी की निगाहें उनकी तूफानी बल्लेबाजी पर टिकी हैं।
Pranaam, Nehra Ji! 🙏🤗 pic.twitter.com/ZnJuPZro7L
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 3, 2026
ईरान में नाकाम हुई अमेरिका की डिजिटल पावर , स्टारलिंक के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के विराट सिंहासन पर नजर
रामायण में सीता के लिए साई पल्लवी ही क्यों हैं बेस्ट? रणबीर कपूर ने खोला राज
वह सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो : माइकल क्लार्क ने रुतुराज गायकवाड़ के बचाव में दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान में 80% लोग गे ! ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के दावे ने मचाई हलचल
सावधान! आपके टूथपेस्ट में भी जहर? दिल्ली में पकड़ी गई नकली Sensodyne बनाने की बड़ी फैक्टरी
ट्रंप के साथ आपका बेटा ज्यादा खतरे में है , अमेरिकी पायलट की मां को ईरान की दो टूक
नासिक में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!
रामायण का टीज़र: 4000 करोड़ का बजट, फिर भी फैंस को खली दिव्य आभा और बेहतर VFX की कमी