आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो जारी किया है। हाल ही में पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने और गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, चड्ढा ने इसे अपने खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन (सुनियोजित अभियान) करार दिया है।
आरोप एक सामूहिक हमला: राघव राघव चड्ढा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से उनके खिलाफ एक ही तरह की भाषा और समान आरोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे इत्तेफाक मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुप इसलिए नहीं रहना चाहते थे, क्योंकि झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच जैसा लगने लगता है।
वॉकआउट के आरोपों को बताया सफेद झूठ पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया था कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान राघव चड्ढा सदन में ही बैठे रहते हैं। इस पर जवाब देते हुए राघव ने इसे सरासर झूठ बताया। उन्होंने कहा, मैं चुनौती देता हूँ, संसद की सीसीटीवी फुटेज निकालकर देख लीजिए। ऐसा कभी नहीं हुआ कि विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैं उनके साथ न गया होऊं।
CEC याचिका पर दी सफाई मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाने वाली याचिका पर हस्ताक्षर न करने के आरोपों पर चड्ढा ने कहा कि उन्हें इस बारे में न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से किसी ने जानकारी दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी के 10 सांसदों में से 6-7 ने उस याचिका पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, तो फिर पूरा निशाना केवल उन पर ही क्यों साधा जा रहा है?
मेरा काम जनता के मुद्दे उठाना है तीसरे आरोप पर कि वे संसद में बेकार के मुद्दे उठा रहे हैं, राघव ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, मैं संसद में शोर मचाने, माइक तोड़ने या गाली-गलौज करने के लिए नहीं गया हूँ। मेरा उद्देश्य जनता की आवाज उठाना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स, पंजाब के पानी और दिल्ली की प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया है।
राघव चड्ढा ने अपने वीडियो के जरिए इन तीन बड़े आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी आलाकमान इस स्पष्टीकरण पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव का सरकार से तीखा सवाल, आम लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?
सहारनपुर: मदरसे में हैवानियत, मासूम को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल
क्या पापा ने आज हनुमान-सीता के साथ शूट किया? रामायण की शूटिंग के दौरान रणबीर की नन्हीं राहा के मासूम सवाल
गैस की किल्लत पर आप का सरकार से तीखा सवाल: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, तो लोग लाइनों में क्यों?
जीत के बाद पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: श्रेयस अय्यर की गलती से पूरी टीम को भरना पड़ा हर्जाना
कानपुर: तपती सड़क पर बेहोश मां, नंगे पैर पानी लाने दौड़ा मासूम; वीडियो देख भर आएंगी आंखें
आधार धारकों के लिए खुशखबरी! अब चुटकियों में मिलेगा नजदीकी आधार सेंटर, UIDAI का बड़ा अपडेट
मिर्जापुर: नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बना पीपा पुल 15 दिन में ही डूबा, प्रशासन में हड़कंप
बेमौसम बारिश का कहर: अहिल्यानगर में फसलों का भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए सर्वे के सख्त आदेश
मध्य प्रदेश में कुदरत का कहर: ग्वालियर-बैतूल में ओलों की चादर, 45 जिलों के लिए हाई अलर्ट