दिल्ली सरकार ने कर्तव्यपथ पर अयोध्या की तर्ज पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।
पहली बार कर्तव्य पथ पर अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें 1 लाख 51 हजार दीये जलाए गए। जलते दीयों का दृश्य अद्भुत था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीये जलाए और दिवाली पर इस आयोजन को लेकर खुशी जताई। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार है, एक सनातनी सरकार है। इस दिवाली दिल्ली खुशियों से भर जाएगी। लोग जीएसटी बचत और जीएसटी रिफंड से खुश हैं। बच्चे पटाखे फोड़ने में मिली छूट से बेहद खुश हैं। वहीं पूर्वांचली लोग छठ की तैयारियों से खुश हैं। बीजेपी सरकार सबके लिए खुशियां लेकर आई हैं। हर कोई अपनी ज़रूरतें पूरी होते देख रहा है, इसलिए वे खुश हैं। यह दिवाली बेहद खास होनी चाहिए। इसलिए, राम नगरी दिल्ली होनी चाहिए और दीयों की रोशनी से उसमें ऊर्जा और उजाला आना चाहिए। इसलिए, हमने ये प्रयास किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान लेजर शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिखाया गया कि किस तरह श्रीराम रावण का वध करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे और अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। लेजर शो के अंत में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के भी दर्शन कराए गए।
*#WATCH | दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा आम जनता के लिए दिवाली कार्यक्रम आयोजित करने के साथ, कर्त्तव्य पथ दीयों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री भी मौजूद हैं।#Diwali2025 pic.twitter.com/pA2vMjnhWw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025
ढाका हवाई अड्डे पर भीषण आग, कई उड़ानें रद्द, दिल्ली की इंडिगो कोलकाता में उतरी
38 साल बाद आखिरी घंटी: भावुक पल में डूबा स्कूल, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली में अयोध्या की तर्ज पर दिवाली: कर्तव्यपथ 2 लाख दियों से जगमगाया
दीवाली पर सोनपापड़ी का जलवा बरकरार, जानिए क्यों और कैसे है ये खास
ट्रेन में लड़की का चौंकाने वाला कारनामा, देखती रही भीड़!
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी के खिलाफ शरद यादव के बेटे का मोर्चा, हम झाल बजाने नहीं आए
हवा में दहक उठा एयर चाइना का विमान, लिथियम बैटरी विस्फोट से मची अफरा-तफरी
गुजरात: साबरकंठा में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 30 से ज्यादा गाड़ियां खाक, 10 घायल
टोंक में सरकटे का आतंक: सुनसान सड़क पर बिना सिर का आदमी, दहशत में लोग!
34 गेंदों में शतक! किरण नवगिरे का तूफानी प्रदर्शन, तोड़ा सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड