गुजरात के साबरकांठा में दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान इलाके में आगजनी की घटनाएं हुईं और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसक संघर्ष में 10 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना साबरकांठा के माजरा गांव में हुई।
डीवाईएसपी अतुल पटेल ने बताया कि रात लगभग 10:30 बजे पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
अतुल पटेल के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें लगभग 110-120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अतुल पटेल ने आगे बताया कि इस हिंसक झड़प में 20 से अधिक दोपहिया वाहन और 10 से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कई घरों की खिड़कियां भी तोड़ दी गईं।
पुलिस के अनुसार, दोनों समूहों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसने बीती रात हिंसक रूप ले लिया।
इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों से पूछताछ जारी है।
#WATCH | Sabarkantha, Gujarat: Several vehicles were set on fire and vandalised after a clash between two groups in Majra village, Sabarkantha, last night. Police have been deployed at the spot.
— ANI (@ANI) October 18, 2025
More details awaited pic.twitter.com/ry08KlWxUq
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन तीसरे नंबर पर! प्रशांत किशोर का चुनावी गणित
उड़ान के दौरान विमान में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
पाक सेना प्रमुख मुनीर की भारत को फिर गीदड़भभकी: हथियार बदल देंगे भूगोल
बिहार में गरजे सीएम मोहन यादव: जब तक विजय सर्टिफिकेट ना मिले, शांति से नहीं बैठेंगे
वायरल वीडियो: नोएडा की रोशनी में फीका पड़ा गुरुग्राम, लाइट्स में जगमगाता दिखा पूरा शहर
दीदी को अपना साजन समझ बैठा डोगेश! कुत्ते के साथ फिल्मी गाने पर लड़की के ठुमके, यूजर्स ने लिए मजे
6 साल के बच्चे की आखिरी तमन्ना पूरी करने उमड़े 15,000 बाइकर्स, दृश्य देखकर उमड़ पड़ेंगे आंसू
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष विराम: दोहा में शांति वार्ता शुरू!
दिल्ली में सांसदों के फ्लैट में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने वाले रास्तों पर भीड़, यमुना एक्सप्रेसवे जाम