धनतेरस की शाम को दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने वाले मुख्य मार्गों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जेवर टोल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, क्योंकि हर कोई त्योहार के समय में घर पहुंचने की जल्दी में था।
सड़कों पर अचानक गाड़ियों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक की गति धीमी हो गई और राहगीर जाम से जूझने लगे। त्योहारों के समय ऐसा नजारा आम है, फिर भी अधूरी तैयारी और लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी होती है। दोपहिया वाहनों की भी लंबी कतारें लगी रहीं।
यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा एक्सप्रेसवे और अन्य मुख्य सड़कों पर शनिवार को शाम ढलते ही और ऑफिस से छूटने के बाद लाखों लोग अपने घरों के लिए रवाना हो गए। नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया, जिससे दीपावली मनाने घर जा रहे लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं।
दिल्ली-एनसीआर से दीपावली मनाने परिवारों के साथ गांव और पैतृक शहरों को निकले लोगों के वाहनों के बढ़ते दबाव से यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को टोल पार करने में पांच से दस मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
टोल प्रबंधन ने दीपावली पर वाहनों के बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सभी लेन सुबह से ही चालू कर रखी थीं, लेकिन शनिवार सुबह और शाम को वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित एनसीआर से लोग बड़ी संख्या में शनिवार सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घरों के लिए निकलना शुरू हो गए थे। लगातार पहुंच रहे वाहनों की वजह से टोल बूथों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
राहगीरों का कहना है कि यह नजारा शनिवार सुबह से ही दिखने लगा था। ग्रेटर नोएडा की तरफ से अचानक बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जेवर टोल पर जाम जैसी स्थिति बनने लगी थी। टोल पर उसकी क्षमता से अधिक वाहनों के उमड़ने से कतार लगने लगी।
सभी टोल बूथों पर गाड़ियों की कतारें बढ़ती दिखीं। कई लोगों ने जेवर टोल पर जाम के वीडियो और फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए।
टोल प्रबंधन ने बताया कि कुछ वाहनों पर लगे फास्टैग में लो बैलेंस और ब्लैक लिस्ट होने की वजह से टोल नहीं कटने के चलते परेशानी आई। हालांकि टोल प्रबंधन ने दो पहिया की तीन लेन और चार पहिया की सभी 11 लेन को सुबह से चालू कर रखा था। बैलेंस और ब्लैक लिस्ट फास्टैग वाले वाहनों से नगद टोल वसूली और कार्ड से पेमेंट कराने के लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए गए थे, लेकिन 30 सेकेंड भी एक वाहन के रुकते ही पीछे वाहनों की कतार बढ़ना शुरू हो गई।
सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम को तीन बजे से लगातार वाहनों की कतारें लगी रहीं। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वालों को पांच से 10 मिनट का इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग परिवारों के साथ शनिवार सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दीपावली का त्योहार मनाने अपने घरों को जा रहे थे, जिसकी वजह से टोल पर वाहनों की कतारें दिख रही थीं।
टोल प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि वाहनों को तेजी से टोल पार कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए थे, लेकिन टोल फ्री के मैसेज, लो बैलेंस और ब्लैक लिस्ट फास्टैग की वजह से कुछ परेशानियां आईं।
*धनतेरस की शाम होते ही दिल्ली-एनसीआर से बाहर के क्षेत्राें को को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। जेवर टोल पर तो गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सबको इस त्योहार के समय में अपने घर पहुंचने की जल्दी थी। pic.twitter.com/rojoiwxron
— नीरज तिवारी 🇮🇳 Neeraj Tiwari (@OMG_neeraj) October 18, 2025
ट्रेन में लड़की का चौंकाने वाला कारनामा, देखती रही भीड़!
टिकट मांगने पर टीटीई पर महिलाओं ने फेंकी गर्म चाय, वीडियो वायरल
रोहित-विराट से कोई मतभेद नहीं, नई शुरुआत करेंगे: कप्तान शुभमन गिल
रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क: वनडे में कौन किस पर भारी?
जेएनयू में बवाल: छात्रों और पुलिस में झड़प, अध्यक्ष समेत 28 हिरासत में
इतनी भी क्या जल्दी थी दीदी! स्कूटर बना रॉकेट, दीवार में हुई क्रैश लैंडिंग
गुजरात के साबरकांठा में मंदिर विवाद ने लिया हिंसक रूप, वाहनों में आग, तोड़फोड़
दीदी को दिखा डोगेश में साजन! वायरल वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे आप
चाय की दुकान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला और अधेड़ व्यक्ति में जमकर मारपीट!
पाकिस्तान की बेशर्मी: हवाई हमले में अफगानी क्रिकेटरों की मौत, खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा