बिग बॉस 19 में इस हफ्ते खूब ड्रामा हुआ। वीकेंड का वार लेकर सलमान खान आ चुके हैं और इस बार कई कंटेस्टेंट्स उनकी डांट से बच नहीं पाएंगे। दिवाली से पहले वाले इस वीकेंड का वार में सलमान खान घर के सदस्यों को उनके गलत कामों के लिए खरी-खोटी सुनाएंगे। प्रोमो वीडियो में अमाल मलिक, मालती चाहर, नीलम और गौरव खन्ना को डांट खाते हुए दिखाया गया है।
चिट्ठी वाले टास्क में गौरव खन्ना ने नीलम की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके माता-पिता की चिट्ठी के कुछ टुकड़े बचाकर रख लिए थे और बाद में चुपके से उन्हें नीलम को दे दिए थे। बिग बॉस ने उसी वक्त गौरव और नीलम दोनों को टोका था, लेकिन अब सलमान खान भी गौरव को इस हरकत के लिए फटकार लगाएंगे।
सलमान खान ने गौरव खन्ना से कहा, गौरव, आप इतने सर्वज्ञानी हैं। आपने चिट्ठी के जो टुकड़े नीलम को दिए, ये हीरो बनने के लिए किया। समझ में आ रहा है कि गौरव तो गेम खेल रहे हैं शायद। क्योंकि ना तो आप ऑडियंस के दिल में आ रहे हैं और ना ही समझ में।
सिर्फ गौरव खन्ना ही नहीं, सलमान खान नीलम को भी डांटेंगे। सलमान खान ने नीलम से कहा, नीलम, किसी को हक नहीं है यह कहने का कि तुम्हारे मां-बाप तुमको पैदा करके अफसोस करते होंगे। उन्होंने आगे पूछा कि आप लोग आए हैं कि बिग बॉस में या आप लोगों के मां-बाप आए हैं? गालियां उनको पड़ती हैं। नीलम तुरंत सलमान खान का गुस्सा देखकर उनसे माफी मांगती हुई नजर आती हैं और कहती हैं, गलती हो गई सर।
सोशल मीडिया पर कई लोग गौरव खन्ना का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गौरव खन्ना एक अच्छे इंसान हैं।
Kya Gaurav ki Neelam ko help thi unke game ki ek strategy? 🤔
— ColorsTV (@ColorsTV) October 18, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje #Colors par.#Vaseline #AppyFizz @danubeprop @CitroenIndia @vzyindia
{BB, Bigg Boss, BB19, Bigg Boss 19} @BeingSalmanKhan@iamgauravkhanna… pic.twitter.com/7jVCSbYjg9
महागठबंधन तीसरे नंबर पर, असली लड़ाई NDA और जन सुराज में: प्रशांत किशोर
कचरा खाने को मजबूर तेंदुआ: इंसानियत पर सवालिया निशान!
54 साल बाद खुला बांके बिहारी का खजाना: क्या मिला अंदर?
चयनकर्ताओं की अनदेखी के बाद, रणजी में CSK के इस बल्लेबाज का धमाका!
एलजी मनोज सिन्हा ने गेडेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में टेका मत्था, जानिए क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व
बिहार में खेला! महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, VIP नेता BJP में शामिल
कैमूर में दिखा अद्भुत नज़ारा: हाथी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी!
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, सीएम सुक्खू ने दिया बड़ा अपडेट
राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने मेहंदीपुर बालाजी में की गुप्त पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
अपनी हद पार मत करो : झारखंड हाईकोर्ट में वकील ने जज से कहा