दौसा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को दौसा जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने यहां बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर पहुंचने पर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का दर्शन और पूजा कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जिसमें जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और दौसा एसपी सागर राणा सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर में लगभग 34 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना की। यह अनुष्ठान बालाजी महाराज की प्रतिमा के सामने पर्दे लगाकर किया गया, जो मंदिर के विशेष आयोजनों का हिस्सा होता है। इस दौरान महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज स्वयं मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मौजूद रहे और उन्होंने पूजा संपन्न कराई।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश के हर नागरिक, किसान, मजदूर, युवा और महिला के जीवन में सफलता और प्रसन्नता की कामना की। इस दौरान बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल और लालसोट विधायक रामविलास मीणा सहित भाजपा मंत्री भूपेंद्र सैनी भी मौजूद थे।
विशेष पूजा के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने एक परिचित को बालाजी महाराज के विशेष दर्शन कराए। उन्होंने वीडियो कॉलिंग पर ही अपने परिचित से वहां मौजूद विधायकों, भागचंद टाकड़ा, विक्रम बंशीवाल और रामविलास मीणा का परिचय भी करवाया।
पूजा के बाद मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी प्रगति की है, जिसका लाभ जीएसटी, आवास और रोजगार जैसी योजनाओं से आमजन को मिला है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे दीपावली के पंच उत्सव पर वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि देश के कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले।
*धनतेरस के पावन अवसर पर धर्मनगरी मेहंदीपुर में जन-जन की आस्था के केंद्र बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन कर अलौकिक शांति की अनुभूति हुई।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 18, 2025
बालाजी महाराज की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली का वास रहे, यही मंगलकामना है। pic.twitter.com/LSbfS24y5C
दिल्ली: मुफ्त सिलेंडर की मांग को लेकर सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर महिलाओं का प्रदर्शन
सांसदों के आवास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग!
फोन में मशगूल महिला की बाल-बाल बची जान, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन!
बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला, गोस्वामी समाज ने उठाए सवाल!
बिग बॉस 19: एक गलती और पूरे घर को मिली सज़ा! कैप्टेंसी टास्क रद्द, नेहल के फैसले से किसी ने जीता दिल, तो कोई हुआ आग बबूला!
ट्रंप का ज़ोरदार दावा: भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा!
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहा साय सरकार को, पर श्रेय लेने से भी नहीं चूके
हिन्दुस्तान को नक्शे से... तालिबान से पिटे मुनीर, भारत को परमाणु हमले की धमकी!
दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों? अखिलेश यादव के बयान से दीपावली पर मचा घमासान
अगर सलमान का कोई बेटा होता... शाहरुख ने सरेआम कह डाली ये बात!