महागठबंधन तीसरे नंबर पर, असली लड़ाई NDA और जन सुराज में: प्रशांत किशोर
News Image

पटना: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है और नामांकन का दौर चल रहा है। लेकिन INDIA गठबंधन में अभी भी सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

इस बार एनडीए और महागठबंधन के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज भी मैदान में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जन सुराज इस चुनाव में अच्छा प्रभाव छोड़ेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। जन सुराज से प्रशासनिक अधिकारी, भोजपुरी कलाकार और कई समाजसेवी चुनाव लड़ रहे हैं।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि INDIA गठबंधन इस बार तीसरे स्थान पर रहने वाला है।

प्रशांत किशोर ने कहा, INDIA गठबंधन से जाकर पूछिए। उन्होंने आगे कहा, लड़ाई NDA और जन सुराज में है।

यह बयान प्रशांत किशोर ने महागठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया।

गौरतलब है कि INDIA गठबंधन में अभी तक सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हो पाया है और मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मामला अटका हुआ है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अप्रत्याशित जवाब! मुनीर की फिर भारत को धमकी, परमाणु हमले का दिया संकेत

Story 1

JNU में छात्रों और पुलिस में झड़प, JNUSU अध्यक्ष समेत 28 हिरासत में, 6 पुलिसकर्मी घायल

Story 1

बिहार चुनाव 2025: नामांकन में दिखा गजब नजारा, कोई हाथी पर तो कोई भैंस पर, कोई हाफ पैंट में पहुंचा

Story 1

शुभमन गिल का दिल जीतने वाला बयान: रोहित और विराट ही असली दौलत

Story 1

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, सरहिंद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Story 1

क्या सभी 29 सीटें जीतने पर भी CM पद पर दावा नहीं ठोकेंगे चिराग पासवान? जानें उनका जवाब

Story 1

रॉकेट बनी स्कूटी! एक्सीलेटर दबाते ही दीवार में जा घुसी पापा की परी

Story 1

रेगिस्तान का जहाज सड़क पर स्केटिंग करता दिखा, AI ने किया कमाल!

Story 1

रेल मंत्री पहुंचे ठसाठस भरी ट्रेन में, यात्रियों से जाना हाल!

Story 1

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उनका आखिरी दौरा..? रोहित-विराट पर मिचेल मार्श का बड़ा बयान