बिहार में खेला! महागठबंधन को लगा बड़ा झटका, VIP नेता BJP में शामिल
News Image

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी कलह बढ़ती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के कई नेता जहां अपनी पार्टी के खिलाफ मुखर हो रहे हैं, वहीं आरजेडी में भी बेचैनी का माहौल है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया राजेश प्रजापति सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस घटनाक्रम से वीआईपी और आरजेडी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन में लालटेन युग समाप्त हो गया है और आज गांव-गांव में एलईडी की रोशनी पहुंच रही है।

जायसवाल ने कहा कि लोग बीजेपी और एनडीए की विकासोन्मुखी नीतियों को पसंद कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोगों का बीजेपी-एनडीए के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी एक परिवार है और वे सभी आज से इस परिवार का हिस्सा हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी, जबकि दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

Story 1

दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने वाले रास्तों पर भीड़, यमुना एक्सप्रेसवे जाम

Story 1

आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन से पहले भाजपा नेता नजरबंद, समाज के विरोध पर छूटे

Story 1

युसुफ पठान ने बताया अदीना मस्जिद का शाही इतिहास, भाजपा बोली - वो तो मंदिर है!

Story 1

ब्रह्मोस: अब पाकिस्तान का हर इलाका भारतीय मिसाइल के निशाने पर, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

Story 1

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, सरहिंद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Story 1

अपनी हद पार मत करो : झारखंड हाईकोर्ट में वकील ने जज से कहा

Story 1

दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों? अखिलेश यादव के बयान से दीपावली पर मचा घमासान

Story 1

चार बल्लेबाज शून्य पर, फिर CSK स्टार का धमाल: रुतुराज गायकवाड़ ने मचाया उलटफेर!

Story 1

OMG! ढलान पर फंसे नन्हे गजराज, मां बनी ढाल - दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल